TMBU के चार असिस्टेंट प्रोफ़ेसर ने कांग्रेस सदस्यता ग्रहण की, नगर विधायक अजीत शर्मा ने किया स्वागत

भागलपुर, 21 अगस्त 2025।तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (TMBU) के चार असिस्टेंट प्रोफ़ेसर ने बुधवार को नगर विधायक श्री अजीत शर्मा के आवास पर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में शामिल हैं:

  • डॉ. दीपक कुमार दिनकर, सीनियर असिस्टेंट प्रोफ़ेसर, राजनीति विज्ञान विभाग, एस.एम. कॉलेज
  • डॉ. रवि शंकर कुमार चौधरी, सीनियर असिस्टेंट प्रोफ़ेसर और हेड, इतिहास विभाग, टी.एन.बी. कॉलेज
  • अजीत कुमार, सीनियर असिस्टेंट प्रोफ़ेसर, राजनीति विज्ञान विभाग
  • डॉ. मनोज कुमार दास, सीनियर असिस्टेंट प्रोफ़ेसर, पी.जी. गांधी विचार विभाग

इस अवसर पर नगर विधायक अजीत शर्मा ने सभी प्रोफ़ेसरों का पार्टी रसीद और प्रतीक चिन्ह पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने उन्हें पार्टी को मजबूत बनाने और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने की अपील की। नगर विधायक ने कहा कि युवा बुद्धिजीवियों के पार्टी में शामिल होने से कांग्रेस और अधिक सशक्त होगी।

सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी प्रोफ़ेसरों ने प्रसन्नता व्यक्त की और नगर विधायक का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे पार्टी को मजबूती देने और कांग्रेस की विचारधारा को जनता तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर इंडियन यूथ कांग्रेस के भागलपुर कोर्डिनेटर ज्योतिष एच.एम., डॉ. जय शंकर ठाकुर (गुंजन), नगर अध्यक्ष सोईन अंसारी, अब्दुल सरवर कुरैशी, नितेश सौलंकी, ऋषभ कुमार रिशु, डब्ल्यू. मल्लिक, रमीज़ राजा, बंटी कुमार दास और नगर सचिव सहित कई अन्य कांग्रेसी नेता भी उपस्थित थे।


 

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर पर बगहा में उबाल, युवाओं ने निकाला कैंडल मार्च और निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

    Share Add as a preferred…

    बिहार की बैंकिंग व्यवस्था ने रचा इतिहास, 6.5 लाख करोड़ जमा राशि के साथ CD Ratio पहली बार 60% के पार

    Share Add as a preferred…