भागलपुर के कहलगांव में मंदिर से चोरी हुई 125 साल पुरानी मूर्तियां 12 घंटे में बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

भागलपुर | 11 अक्टूबर 2025: भागलपुर जिले के कहलगांव थाना क्षेत्र से चोरी हुई प्राचीन मूर्तियों को पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर बरामद कर लिया है। चोरी की इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

दरअसल, कहलगांव के राजघाट दुर्गा मंदिर से शुक्रवार की रात अष्टधातु की दुर्गा माता की 125 वर्ष पुरानी मूर्ति, अष्टधातु की गणेश जी की मूर्ति, चांदी का शिवलिंग, लड्डू गोपाल की मूर्ति, दान पेटी का नगद, दो पीस घंंटा, एक पीतल की घंटी, एक शंख, पीतल का बर्तन और 20 फ्रेम किए गए फोटो चोरी कर लिए गए थे।

मंदिर प्रबंधक प्रशांत कुमार (पिता नवीन कुमार सेठ, निवासी चौधरी टोला, कहलगांव) के आवेदन पर थाना कांड संख्या 322/2025, दिनांक 11.10.2025 दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कहलगांव के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

लगातार छापेमारी के बाद पुलिस ने ग्राम शिवकुमारी पहाड़ से चोरी की गई सभी वस्तुएं बरामद कर लीं और चोरी की घटना में शामिल राजेश तांती (उम्र 20 वर्ष, पिता स्व. बेचन तांती, निवासी शिवकुमारी पहाड़, वार्ड नं.17, थाना कहलगांव) को गिरफ्तार कर लिया।

बरामदगी में शामिल वस्तुएं:

  • 125 वर्ष पुरानी अष्टधातु की दुर्गा माता की मूर्ति
  • चांदी का शिवलिंग
  • अष्टधातु की गणेश जी की मूर्ति
  • लड्डू गोपाल की मूर्ति
  • दान पेटी से चोरी हुआ नगद
  • दो पीस घंंटा, एक पीतल की घंटी, एक शंख, एक पीतल का बर्तन
  • 20 फ्रेम किया हुआ फोटो

छापेमारी दल में शामिल अधिकारी:

  • पु.नि. सह थानाध्यक्ष, कहलगांव
  • पु.अ.नि. दुबे देवगुरू
  • सं.अ.नि. महानंद सिंह
  • सशस्त्र बल, कहलगांव थाना

कहलगांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस के प्रति लोगों का भरोसा और बढ़ा है। ग्रामीणों ने पुलिस टीम की तत्परता की सराहना की है।


 

  • ये भी पढ़े..

    खान सर की गिरफ्तारी पर बड़ा अपडेट: SSP ने बनाई 5 सदस्यीय स्पेशल टीम, पुलिस एक्शन मोड में

    Share Add as a preferred…

    बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज: 27 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट, 12 जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी

    Share Add as a preferred…