बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 47 आईएएस अधिकारियों का तबादला, 18 जिलों को मिले नए डीएम, 6 प्रमंडलों को नए आयुक्त

पटना, 1 जून 2025:बिहार सरकार ने शनिवार को एक बड़ा प्रशासनिक reshuffle करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 47 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इसमें 18 जिलों में नए जिलाधिकारी (DM) और 6 प्रमंडलों में नए आयुक्त की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा, 17 अधिकारियों को विभिन्न विभागों में नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि 13 अधिकारियों को सचिव स्तर में प्रोन्नति प्रदान की गई है।


प्रमंडलीय आयुक्तों की नई नियुक्ति

नामपूर्व पदनया पद
चंद्रशेखर सिंहडीएम, पटनाप्रमंडलीय आयुक्त, पटना
राजीव रौशनडीएम, दरभंगाप्रमंडलीय आयुक्त, सारण
कौशल किशोरनिदेशक, आईसीडीएसआयुक्त, दरभंगा
अवनीश सिंहडीएम, मुंगेरप्रमंडलीय आयुक्त, मुंगेर
राजकुमारनिदेशक, कॉम्पफेडप्रमंडलीय आयुक्त, तिरहुत (मुजफ्फरपुर)
हिमांशु कुमार रायविशेष सचिव, योजनाप्रमंडलीय आयुक्त, भागलपुर

नए जिलाधिकारियों की सूची

नामकहां सेकहां गए (नया पद)
त्यागराजन एसएमडीएम, गयाडीएम, पटना
कुंदन कुमारडीएम, पूर्णियाडीएम, नालंदा
शशांक शुभंकरडीएम, नालंदाडीएम, गया
नवीन कुमारपरिवहन आयुक्तडीएम, खगड़िया
कौशल कुमारडीएम, सुपौलडीएम, दरभंगा
अरविंद कुमार वर्माडीएम, मधुबनीडीएम, मुंगेर
धर्मेंद्र कुमारएमडी, बीएमएसआईसीएलडीएम, प. चंपारण
नवदीप शुक्लानिदेशक, पशुपालनडीएम, बांका
आनंद शर्मानिदेशक, पंचायती राजडीएम, मधुबनी
नवीनअपर सचिव, संसदीय कार्यडीएम, जमुई
डॉ. विद्यानंद सिंहनिदेशक, सांख्यिकीडीएम, बक्सर
सुनील कुमार (I)बंदोबस्त पदाधिकारी, मुंगेरडीएम, कैमूर
पवन कुमार सिन्हाअपर सचिव, जल संसाधनडीएम, गोपालगंज
आदित्य प्रकाशअपर सचिव, स्वास्थ्यडीएम, सीवान
सावन कुमारडीएम, कैमूरडीएम, सुपौल
वर्षा सिंहअपर सचिव, नगर विकासडीएम, वैशाली
अंशुल कुमारडीएम, बांकाडीएम, पूर्णिया
दीपेश कुमारडीडीसी, मधुबनीडीएम, सहरसा

सचिव स्तर पर 13 आईएएस अधिकारियों की प्रोन्नति

सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादले से पहले 2010 बैच के 13 IAS अधिकारियों को सचिव एवं समकक्ष स्तर में प्रोन्नति दी है। इनमें शामिल हैं:
चंद्रशेखर सिंह, राजीव रौशन, कौशल किशोर, कंवल तनुज, रचना पाटिल, अवनीश कुमार सिंह, अनिमेष कुमार पराशर, राजकुमार, हिमांशु कुमार राय, दिनेश कुमार राय, नैय्यर इकबाल, मीनेंद्र कुमार और राकेश कुमार।


बिहार सरकार के इस प्रशासनिक बदलाव से स्पष्ट है कि राज्य सरकार जिलों और प्रमंडलों के प्रशासन में नई ऊर्जा और दक्षता लाने की दिशा में काम कर रही है। अनुभवी और प्रोन्नत अधिकारियों को रणनीतिक पदों पर तैनात किया गया है, जिससे सुशासन की दिशा में मजबूती आने की उम्मीद है।


 

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *