भागलपुर : रामचंद्रपुर में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो गोतिया के बीच मारपीट में 9 घायल

लाठी-डंडे चले, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप

भागलपुर। गोराडीह थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो गोतिया के बीच हिंसक झड़प हो गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें एक पक्ष से पांच और दूसरे पक्ष से चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पहले पक्ष का आरोप
राम प्रसाद यादव ने आरोप लगाया कि उनके गोतिया अधिक यादव, मुकेश यादव और अजीत यादव जबरन उनके हिस्से की जमीन पर घर बना रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने पहले ही थाने में आवेदन दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि समय रहते कार्रवाई होती तो यह घटना नहीं होती।

दूसरे पक्ष का पक्ष
वहीं अधिक यादव ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि विवादित जमीन डेढ़ बीघा है, जिसे उन्होंने अपने भाइयों के साथ मिलकर नकद खरीदा था। उनके अनुसार, चाचा राम प्रसाद यादव ही जबरन उसी जमीन पर घर बनाना चाहते थे, जिससे विवाद बढ़ा और मारपीट की घटना हुई।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के दो स्टार क्रिकेटरों को मिलेगा DSP पद! मुकेश कुमार और आकाश दीप की सीधी नियुक्ति की सिफारिश

    Share Add as a preferred…

    लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर RJD के पूर्व विधायक मुकेश रौशन को धमकी! SSP से लगाई सुरक्षा की गुहार

    Share Add as a preferred…