जमुई: प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत लेते ग्रामीण आवास सहायक गिरफ्तार

सोनो (जमुई)। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों से रिश्वत लेने के मामले में सोनो प्रखंड के बलथर पंचायत के ग्रामीण आवास सहायक गुंजन कुमार गुंजन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार सुबह उसे पेनवाजन गांव से हिरासत में लिया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

डीडीसी जमुई के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए बीडीओ मो. मोइनुद्दीन ने तीन मई को आरोपी के खिलाफ सोनो थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। डीडीसी ने गुंजन को तत्काल प्रभाव से सेवा से मुक्त करने का आदेश भी दिया था।

इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए मामले के अनुसंधानकर्ता ब्रजेश कुमार पांडेय ने बताया कि वायरल हुए एक वीडियो में ग्रामीण आवास सहायक को प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम जोड़ने के एवज में रिश्वत लेते देखा गया था। यह वीडियो 5 मार्च 2025 का बताया गया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।

पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है, और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

  • ये भी पढ़े..

    BPSC TRE-4 भर्ती को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति से बदलेगी बिहार की तस्वीर

    Share Add as a preferred…

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *