आई.एन.डी.आई.ए. गठबंधन ने बनाई भागलपुर में जिला स्तरीय समन्वय समिति

प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता कन्वेंशन 28 मई को आयोजित होगा

भागलपुर, 20 मई 2025:आई.एन.डी.आई.ए. गठबंधन के घटक दलों की एक महत्वपूर्ण बैठक आज भागलपुर के भीखनपुर स्थित सीपीआई कार्यालय में आयोजित की गई। राजद के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक का संचालन भाकपा-माले के जिला कमिटी सदस्य मुकेश मुक्त ने किया।


15 सदस्यीय जिला समन्वय समिति का गठन

बैठक में सर्वसम्मति से एक 15 सदस्यीय जिला स्तरीय समन्वय समिति के गठन पर सहमति बनी। इस समिति में विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। साथ ही तीन पदेन सदस्यों को भी समिति में स्थान दिया गया।
चंद्रशेखर प्रसाद यादव को समन्वय समिति का संयोजक चुना गया।

समिति में शामिल प्रमुख सदस्य:

  • माकपा: दशरथ प्रसाद साह, उपेंद्र प्रसाद यादव
  • भाकपा: डॉ. सुधीर शर्मा, देव कुमार यादव
  • भाकपा-माले: बिंदेश्वरी मंडल, मुकेश मुक्त
  • वीआईपी: प्रदीप कुमार निषाद, रूपेश कुमार निषाद
  • कांग्रेस: ई. परवेज जमाल, डॉ. जनार्दन प्रसाद साह
  • राजद: चंद्रशेखर प्रसाद यादव, विश्वजीत कुशवाहा

पदेन सदस्य:

  • अलख निरंजन पासवान (राजद – नवगछिया)
  • सुधीर प्रसाद सिंह निषाद (वीआईपी)
  • गौरीशंकर राय (भाकपा-माले)

28 मई को होगा प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता कन्वेंशन

बैठक में निर्णय लिया गया कि 28 मई 2025 को प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता कन्वेंशन आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में जिला समन्वय समिति के साथ-साथ सभी घटक दलों की प्रखंड इकाइयों से दो-दो नेतृत्वकारी कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।


बैठक में उपस्थित रहे कई दलों के वरिष्ठ नेता

इस अवसर पर विभिन्न दलों के प्रमुख नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें शामिल थे:
दशरथ प्रसाद साह (माकपा), डॉ. सुधीर शर्मा और देव कुमार यादव (भाकपा), बिंदेश्वरी मंडल व गौरीशंकर राय (भाकपा-माले), गिरिधर राय व डॉ. जनार्दन प्रसाद साह (कांग्रेस), विश्वजीत कुशवाहा व सीमा जायसवाल (राजद), और प्रदीप कुमार निषाद व सुधीर प्रसाद सिंह निषाद (वीआईपी)।


संगठनात्मक मजबूती की दिशा में कदम

आई.एन.डी.आई.ए. गठबंधन की यह पहल आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों में जमीनी स्तर पर समन्वय और संगठनात्मक मजबूती सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।


 

  • ये भी पढ़े..

    असम विमान हादसे पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया शोक, कहा- राष्ट्र वीर वायुयोद्धाओं के सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेगा

    Share Add as a preferred…

    बापू टावर में ‘प्रश्न के रूप में म्यूजियम’ पर विशेष व्याख्यान, संग्रहालयों को संवाद और सामाजिक विमर्श का केंद्र बनाने पर जोर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *