अररिया में बीच सड़क चाची को तलवार से काट डाला

नरपतगंज (अररिया)। नरपतगंज थाना क्षेत्र की फतेहपुर पंचायत स्थित वार्ड संख्या 21 के झरकाहा गांव में रविवार की दोपहर घरेलू विवाद में भतीजे ने अपनी सगी चाची की बीच सड़क पर तलवार से काटकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गयी। मृतका 40 वर्षीया ललिता देवी पूर्व वार्ड सदस्य भी रह चुकी थीं। वह फतेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या 21 झारकाहा निवासी विनोद यादव की पत्नी थीं। घटना के बाद आरोपी युवक पारस कुमार मौके पर अपनी बाइक छोड़कर भाग निकला। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मृतका का पति विनोद यादव पंजाब में रहकर मजदूरी करता है। दो पुत्री और एक पुत्र के साथ महिला घर में रहती थी।

ग्रामीणों ने बताया कि ललिता का अपनी गोतनी से अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद हुआ करता था। रविवार दोपहर 12 बजे भी ललिता देवी का अपनी गोतनी से विवाद हुआ था। इसके बाद आक्रोशित होकर भतीजा पारस कुमार बाइक से तलवार लेकर आया और चाची को घर के समीप ही मुख्य सड़क पर पकड़ लिया। इसके बाद तलवार से बेरहमी से हत्या कर तलवार और बाइक छोड़कर भाग निकला।

सूचना पर पुलिस टीम ने पहुंचकर मौके से बाइक और घटना में उपयोग किए गए तलवार को जब्त कर लिया। एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच करते हुए ब्लड का सैंपल लिया। मामले की पुष्टि करते हुए नरपतगंज थानाध्यक्ष कुमार विकास ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेजा गया है। मामले में सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही। बताया कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया जायेगा।

  • ये भी पढ़े..

    पटना में मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, चार स्कूल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    Share Add as a preferred…

    मुजफ्फरपुर में रिटायर्ड बैंक अधिकारी दंपती की हत्या से सनसनी, दो दिन पहले आया किरायेदार बना पुलिस की जांच का केंद्र

    Share Add as a preferred…