दिल्ली से सुपौल आ रही बस में आग, सभी यात्री सुरक्षित

मथुरा-आगरा। यमुना एक्सप्रेस वे पर रविवार रात दिल्ली से बिहार जा रही एक डबल डेकर बस में अचानक आग लग गई। समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। जब तक दमकल पहुंचती बस धू-धूकर पूरी तरह जल चुकी थी। यह हादसा सादाबाद क्षेत्र में माइल स्टोन 143 के पास रात करीब 8 बजे हुआ। दिल्ली से बिहार के सुपौल जा रही डबल डेकर बस (बीआर 50 पी 6819) माइल स्टोन के करीब पहुंची ही थी कि उसके ड्राइवर को बगल से गुजर रहे लोगों ने बस में आग लगने का इशारा किया। चालक ने बस को रोका तो देखा बस के ऊपरी हिस्से से आग उठ रही थी। तुरंत यात्रियों को सूचना दी गई। उनमें हड़कंप मच गया। बस के ऊपरी फ्लोर में बैठे यात्री तो बुरी तरह घबरा उठे थे। गनीमत यह रही कि बस के पूरी तरह आग में घिरने से पहले ही सभी यात्री बस से बाहर आ गए थे।

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेला में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेनें, जमालपुर-देवघर और सुल्तानगंज रूट को मिलेगा लाभ

    Share Add as a preferred…

    प्रशांत किशोर ने बांकीपुर में भाजपा पर साधा निशाना, छात्रों पर लाठीचार्ज और बेरोजगारी के मुद्दे उठाए

    Share Add as a preferred…