भागलपुर के पीरपैंती में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, 359.8 लीटर विदेशी शराब बरामद

भागलपुर। जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंदरपुर गांव में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक वाहन से अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव के पास वाहन संख्या BR10T1172 को रोका।


वाहन से 359.8 लीटर विदेशी शराब बरामद

तलाशी के दौरान वाहन से कुल 359.8 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई, जिसे अवैध रूप से तस्करी कर ले जाया जा रहा था।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान फतेह आलम अंसारी (पिता- स्व. सलीम अंसारी, ग्राम सुंदरपुर, थाना पीरपैंती) के रूप में हुई है।


टीम को मिली सफलता

इस अभियान में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, अवनीश कुमार ठाकुर, उदय कुमार सिंह और नरेंद्र सिंह सहित पीरपैंती थाना की पुलिस टीम शामिल थी।

पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की गहन छानबीन जारी है।


 

 

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: बेलौटी गांव पहुंची जन सुराज टीम, मनोज भारती बोले- “यह एनकाउंटर नहीं, हत्या है”

    Share Add as a preferred…

    शराबबंदी वाले बिहार में शराब लूटने की होड़! सीतामढ़ी में विदेशी शराब से भरे ट्रक पर टूट पड़े सैकड़ों लोग, VIDEO वायरल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *