महेशी गांव में अवैध कब्जे का मामला, हथियार के बल जमीन हड़पने का आरोप, नया खुलासा आया सामने

भागलपुर जिले के अंतर्गत महेशी पंचायत के वार्ड संख्या एक में जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। गांव के दबंगों पर हथियार के बल जमीन पर कब्जा करने और पीड़ित परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में अब नया खुलासा सामने आया है, जिससे विवाद और गहराता नजर आ रहा है।

जमीन मालिक स्वर्गीय नारायण पासवान की पुत्रवधू माला देवी उर्फ बंजन्ती देवी ने बताया कि उनके ससुर के नाम से कुल 9 कट्ठा जमीन है, जो पूरी तरह खतियानी जमीन है। पीड़िता के अनुसार इसी जमीन पर गांव के रामस्वरूप पासवान, उनके बड़े पुत्र राज किशोर पासवान, छोटे पुत्र रामबालक पासवान और पोता रवि पासवान हथियार के बल जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।

माला देवी ने आरोप लगाया कि आरोपितों द्वारा गाली-गलौज और मारपीट करते हुए उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है, साथ ही झूठे मुकदमे में फंसाने की भी धमकी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि उनकी जमीन का विधिवत रसीद भी अंचल कार्यालय द्वारा कटाया गया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि जमीन उनके परिवार की वैध और खतियानी संपत्ति है।

पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपितों के पास उनके गोतिया हिरदी पासवान के नाम से लगभग 12 कट्ठा जमीन पहले से मौजूद है, इसके बावजूद वे उस जमीन को छोड़कर उनकी जमीन पर अवैध कब्जा करना चाहते हैं। इस कारण पूरा परिवार दहशत में है और किसी भी समय बड़ी घटना होने की आशंका बनी हुई है।

घटना की जानकारी सुल्तानगंज थाना को दिए जाने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की छानबीन की जा रही है और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस की सक्रियता के चलते स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए अपनी जमीन की सुरक्षा और आरोपितों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

  • Related Posts

    नवादा में लव मैरिज का खौफनाक अंत: 2 साल पहले की थी शादी, अब विवाहिता की संदिग्ध मौत; मायके वाले बोले- सल्फास देकर मारा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    ​बिहार में ‘बंपर’ बहाली का रिपोर्ट कार्ड: 6 साल में 9.84 लाख लोगों को मिला रोजगार, 1.5 लाख नई वैकेंसी पाइपलाइन में; सामान्य प्रशासन विभाग बना ‘ISO सर्टिफाइड’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading