बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा उम्मीदवार अभिषेक कुमार बोले- विकास और काम के दम पर मांगेंगे जनता का समर्थन

पटना: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अभिषेक कुमार को अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने मंगलवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए औपचारिक घोषणा की। इसके साथ ही भाजपा ने साफ कर दिया है कि वह इस प्रतिष्ठित सीट को हर हाल में अपने कब्जे में बनाए रखने के लिए पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।

उम्मीदवार बनने के बाद अभिषेक कुमार का पहला बयान

उम्मीदवार घोषित होने के बाद अभिषेक कुमार ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ने उन पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, जिसे वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि वर्षों से एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में संगठन की सेवा करते आए हैं और अब जनता के बीच जाकर विकास कार्यों और अपने काम के आधार पर समर्थन मांगेंगे।

“मैं जनता के बीच विकास और सेवा के कार्यों को लेकर जाऊंगा। पार्टी ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।”

केंद्रीय चुनाव समिति ने लगाई मुहर

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार की 182 बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए अभिषेक कुमार की उम्मीदवारी को मंजूरी दी है।

भाजपा का मजबूत गढ़ मानी जाती है बांकीपुर

बांकीपुर विधानसभा सीट बिहार की सबसे महत्वपूर्ण शहरी सीटों में शामिल है और लंबे समय से भाजपा का मजबूत गढ़ रही है। इस कारण यह उपचुनाव राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है।

भाजपा ने संगठन से जुड़े, सक्रिय और युवा चेहरे पर भरोसा जताते हुए अभिषेक कुमार को मैदान में उतारा है। पार्टी अब चुनाव प्रचार को और तेज करने की तैयारी में जुट गई है।

त्रिकोणीय मुकाबले के आसार

बांकीपुर उपचुनाव में इस बार मुकाबला काफी दिलचस्प होने जा रहा है।

  • भाजपा: अभिषेक कुमार
  • जन सुराज: प्रशांत किशोर
  • राजद: रेखा गुप्ता

तीनों प्रमुख दलों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जिससे चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना मजबूत हो गई है।

नामांकन प्रक्रिया शुरू

बांकीपुर सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद रिक्त हुई थी। निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

इसी वजह से यह उपचुनाव बिहार की राजनीति का सबसे प्रतिष्ठित और बहुचर्चित चुनाव माना जा रहा है।

संगठन में लंबा अनुभव

अभिषेक कुमार भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा वे—

  • पूर्व पटना महानगर BJYM अध्यक्ष,
  • दो बार मंडल अध्यक्ष,
  • मंडल मंत्री एवं महामंत्री

जैसी महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। वे कायस्थ समाज के सक्रिय सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में भी पहचान रखते हैं।

अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि भाजपा का यह युवा चेहरा बांकीपुर में पार्टी की जीत की परंपरा को बरकरार रख पाता है या नहीं।

  • ये भी पढ़े..

    नितिन नवीन के गढ़ में BJP का नया चेहरा, अभिषेक कुमार संभालेंगे चुनावी कमान

    Share Add as a preferred…

    PMCH दवा घोटाला: ईडी की बड़ी कार्रवाई, PMLA कोर्ट में पूरक शिकायत दाखिल

    Share Add as a preferred…