कुहरे में सुरक्षित ट्रेन परिचालन पर साहेबगंज रेलवे स्टेशन में हिंदी तकनीकी संगोष्ठी आयोजित

कुहरे के मौसम में सुरक्षित और सुचारु ट्रेन परिचालन को लेकर द्वारा साहेबगंज रेलवे स्टेशन में एक महत्वपूर्ण हिंदी तकनीकी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 19 दिसंबर 2025 को के क्रू-बुकिंग लॉबी स्थित लोको सभाकक्ष में संपन्न हुआ।

इस संगोष्ठी का आयोजन मालदा मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक सह अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी के मार्गदर्शन में, राजभाषा विभाग, मालदा मंडल के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में स्टेशन पर कार्यरत कर्मचारियों के साथ-साथ परिचालन से जुड़े विभिन्न विभागों के कार्मिकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत कनिष्ठ अनुवादक इन्द्र ज्योति राय द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों एवं मुख्य अतिथि सहायक यांत्रिक इंजीनियर के स्वागत से हुई। अपने संबोधन में पवन कुमार सिंह ने कहा कि कुहरे के समय ट्रेन परिचालन अत्यंत संवेदनशील हो जाता है। ऐसे में हिंदी भाषा में आयोजित तकनीकी संगोष्ठियां कर्मचारियों को सरल, स्पष्ट और प्रभावी ढंग से आवश्यक जानकारी प्रदान करती हैं, जिससे सुरक्षा मानकों का बेहतर अनुपालन सुनिश्चित किया जा सकता है।

संगोष्ठी के दौरान कुहरे में दृश्यता कम होने, सिग्नलिंग, लोको संचालन, ब्रेकिंग सिस्टम, गति नियंत्रण और सतर्कता जैसे अहम तकनीकी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर मुख्य लोको निरीक्षक बी. के. सिंह, बी. बी. प्रसाद, अजित कुमार, अरविंद कुमार (एसएई) तथा साहेबगंज के प्रभारी क्रू-बुकिंग लॉबी द्वारा अपने व्यावहारिक अनुभव साझा किए गए, जिससे कर्मचारियों को जमीनी स्तर की चुनौतियों को समझने में मदद मिली।

राजभाषा विभाग द्वारा आयोजित इस हिंदी तकनीकी संगोष्ठी का उद्देश्य न केवल कुहरे के दौरान सुरक्षित ट्रेन परिचालन को बढ़ावा देना था, बल्कि राजभाषा हिंदी के माध्यम से तकनीकी विषयों के प्रभावी उपयोग को भी प्रोत्साहित करना रहा। प्रतिभागियों ने इस पहल को उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ अनुवादक विद्यासागर राम द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने सभी वक्ताओं, प्रतिभागियों और आयोजन से जुड़े अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    भागलपुर: डीएम नवल किशोर चौधरी का ‘जनता दरबार’; 70 फरियादियों की सुनी समस्या, व्हीलचेयर पर पहुंचे दिव्यांग की गुहार पर त्वरित संज्ञान

    Share Add as a preferred…

    Continue reading