आतंक हुआ तो दोबारा शुरू होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारत की ताकत को कोई चुनौती नहीं दे सकता : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

हैदराबाद (तेलंगाना) : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 17 सितंबर को हैदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग यह अफवाह फैला रहे हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम किसी बाहरी हस्तक्षेप के कारण हुआ।

रक्षा मंत्री ने साफ कहा, “हमारी आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई किसी के दबाव या हस्तक्षेप के कारण स्थगित नहीं हुई। ऑपरेशन सिंदूर फिलहाल रोका गया है, लेकिन यदि कोई भी आतंकी घटना होती है तो इसे तुरंत फिर से शुरू किया जाएगा।”

“जैश कमांडर ने किया स्वीकार”

राजनाथ सिंह ने बताया कि आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक कमांडर ने स्वीकार किया है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बहावलपुर हमले में आतंकी मसूद अजहर के परिवार को खत्म कर दिया गया।

उन्होंने कहा, “यह भारतीय सेना के जवानों की बहादुरी और साहस का परिणाम है। कल इसका एक वीडियो भी सामने आया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की ताकत और आत्मविश्वास कई गुना बढ़ गया है। अब कोई भी शक्ति भारत की संप्रभुता को चुनौती देने की हिम्मत नहीं कर सकती।”

  • ये भी पढ़े..

    आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर अश्विनी कुमार चौबे की तीन बड़ी मांगें, दिल्ली विधानसभा के समक्ष उपवास आंदोलन का ऐलान

    Share Add as a preferred…

    पूर्वी रेलवे की बड़ी पहल: चंदनपुर-शक्तिगढ़ चौथी रेल लाइन से खत्म होगी भीड़भाड़, माल और यात्री ट्रेनों को मिलेगी नई रफ्तार

    Share Add as a preferred…