पीएम मोदी का पाकिस्तान पर प्रहार : आतंकियों को पलक झपकते ही घुटनों पर ला दिया

धार (मप्र) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 74वें जन्मदिन (17 सितंबर) पर मध्य प्रदेश का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने धार में ‘मित्र पार्क’ का उद्घाटन किया और एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।

“नया भारत घर में घुसकर मारता है”

पीएम मोदी ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पर कड़ा संदेश देते हुए कहा,
“कल ही देश और दुनिया ने देखा कि एक पाकिस्तानी आतंकवादी रो-रो कर अपना हाल बता रहा था। यह नया भारत है। यह किसी की परमाणु धमकियों से डरता नहीं, बल्कि घर में घुसकर मारता है।”

सरदार पटेल और हैदराबाद मुक्ति दिवस का जिक्र

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने 17 सितंबर की ऐतिहासिक अहमियत पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इसी दिन देश ने सरदार पटेल की दृढ़ इच्छाशक्ति देखी थी, जब भारतीय सेना ने हैदराबाद को आज़ाद कराया।

उन्होंने कहा, “दशकों तक किसी ने इस उपलब्धि का जश्न नहीं मनाया। लेकिन हमारी सरकार ने इस घटना को अमर बना दिया। अब हर साल 17 सितंबर को हैदराबाद मुक्ति दिवस के रूप में मनाया जाता है।”

“उन्होंने सिंदूर मिटाया, हमने उन्हें मिटा दिया”

आतंकवाद पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा,
“पाकिस्तानी आतंकियों ने हमारी बहनों और बेटियों का सिन्दूर मिटाया। हमने ऑपरेशन ‘सिन्दूर’ चलाकर आतंकी कैंपों को नेस्तनाबूद कर दिया। हमारे वीर सैनिकों ने कुछ ही पलों में पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया।”

“नारी शक्ति राष्ट्र की प्रगति का आधार”

पीएम मोदी का पाकिस्तान पर प्रहार : आतंकियों को पलक झपकते ही घुटनों पर ला दिया

पीएम मोदी ने ‘विकसित भारत यात्रा’ के चार स्तंभ बताए – महिला, युवा, गरीब और किसान। उन्होंने कहा, “हमारी नारी शक्ति राष्ट्र की प्रगति का आधार है। मां स्वस्थ रहेगी तो पूरा परिवार सशक्त रहेगा। ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ हमारी माताओं और बहनों को समर्पित है।”

  • ये भी पढ़े..

    आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर अश्विनी कुमार चौबे की तीन बड़ी मांगें, दिल्ली विधानसभा के समक्ष उपवास आंदोलन का ऐलान

    Share Add as a preferred…

    पूर्वी रेलवे की बड़ी पहल: चंदनपुर-शक्तिगढ़ चौथी रेल लाइन से खत्म होगी भीड़भाड़, माल और यात्री ट्रेनों को मिलेगी नई रफ्तार

    Share Add as a preferred…