बिहार में बाढ़ पीड़ित परिवार को 7 हजार मिलेंगे

पटना। बाढ़ प्रभावित परिवारों को दी जाने वाली सहायता राशि सरकार ने बढ़ा दी है। प्रति परिवार अब सात हजार रुपये सहायता राशि दी जाएगी, पहले यह राशि छह हजार रुपये थी।

इसके साथ ही बाढ़ राहत शिविरों में रहने वाले पीड़ितों को वस्त्र और स्टील के बर्तन के लिए भी 600 की जगह एक हजार रुपये मिलेंगे। आपदा प्रबंधन …विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

वित्तीय वर्ष 2025-26 तक की अवधि के लिए यह सहायता राशि निर्धारित की गई है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी दी गई थी।

ये भी पढ़े..

पटना में मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, चार स्कूल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Share Add as a preferred…

मछली उत्पादन को मिलेगी नई उड़ान: बिहार सरकार बनाएगी जलकृषि आधारभूत संरचना विकास निगम

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *