आदित्य-L1 मिशन के लॉन्च से पहले मंदिर में पहुंचे इसरो चीफ एस सोमनाथ, बोले- जल्द करेंगे चंद्रयान-4 की घोषणा

चंद्रमा पर फतह हासिल करने के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अब सूर्य मिशन की ओर बढ़ रहा है। आदित्य-L1 नाम का ये सूर्य मिशन श्रीहरिकोटा स्पेसपोर्ट से लॉन्च होने वाला है। इस मिशन का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और इसे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से 2 सितंबर सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर लॉन्च किया जाएगा। मिशन के लॉन्च होने से पहले इसरो प्रमुख एस सोमनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे और इसरो के आगामी मिशन के बारे में जानकारी दी।

पूरी हो गई तैयारी

लॉन्च से पहले तिरूपति जिले के चेंगलम्मा परमेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने आदित्य L1 के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, “आज से आदित्य L1 का काउंटडाउन शुरू हो रहा है और यह कल सुबह 11.50 बजे के आसपास लॉन्च होगा। आदित्य L1 उपग्रह सूर्य का अध्ययन करने के लिए है। L1 बिंदु तक पहुंचने में इसे 125 दिन लगेंगे। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण लॉन्च है।

चंद्रयान-4 की घोषणा जल्द

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने आदित्य L1 के अलावा भारत के आगामी अंतरिक्ष मिशन के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमारा अगला प्रक्षेपण गगनयान अक्टूबर के पहले सप्ताह तक होगा। उन्होंने कहा कि हमने अभी तक चंद्रयान-4 को लेकर फैसला नहीं किया है, हम जल्द ही इसकी घोषणा करेंगे।

  • ये भी पढ़े..

    BPSC TRE-4 भर्ती को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति से बदलेगी बिहार की तस्वीर

    Share Add as a preferred…

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *