समस्तीपुर में कोरोना का पहला मामला, बेंगलुरु से लौटा युवक पॉजिटिव

समस्तीपुर। शहर में लंबे अंतराल के बाद कोरोना का पहला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, बेंगलुरु में निजी कंपनी में कार्यरत एक युवक हाल ही में समस्तीपुर लौटा था। बेंगलुरु में आरटीपीसीआर जांच में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद भी वह समस्तीपुर आ गया और यहां एक निजी अस्पताल में दोबारा जांच कराई।

जांच के बाद डॉक्टर ने उसे होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है।
डॉ. सौमेंद्रु मुखर्जी ने बताया कि संक्रमित युवक जिला मुख्यालय के एक मोहल्ले का निवासी है। स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात के तौर पर युवक के संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग और निगरानी शुरू कर दी है।

स्वास्थ्य विभाग ने शहरवासियों से सावधानी बरतने और आवश्यक सतर्कता बनाए रखने की अपील की है।

  • ये भी पढ़े..

    70वीं BPSC में अभिषेक कुमार ने हासिल की बड़ी सफलता, बने अंचल अधिकारी; महादेव टीकर सहित पूरे पीरपैंती में खुशी की लहर

    Share Add as a preferred…

    पटना में 23 हजार से अधिक वाहन ब्लैकलिस्ट, परिवहन विभाग की सख्ती बढ़ी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *