“कम पौधे, पर संकल्प मजबूत” – जीवन जागृति सोसायटी ने लगाए 40 पौधे

लेबर सुपरिंटेंडेंट कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण, हर पौधे को वृक्ष बनाने का लिया संकल्प

भागलपुर , 25 जून | पर्यावरण संरक्षण को समर्पित जीवन जागृति सोसायटी ने आज भागलपुर के राधा रानी सिंहा रोड स्थित लेबर सुपरिंटेंडेंट कार्यालय परिसर में सागवान, आम, जामुन, कटहल और अशोक सहित विभिन्न प्रजातियों के कुल 40 पौधे लगाए। संस्था का उद्देश्य मात्र पौधारोपण नहीं, बल्कि हर पौधे को वृक्ष के रूप में विकसित करना है।

“कम ही पौधे लगाएंगे, उसे वृक्ष बनाकर दिखाएंगे” — इसी संदेश के साथ सोसायटी कार्य करती है। अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि संस्था हर लगाए गए पौधे की समुचित देखभाल सुनिश्चित करती है, जिसमें रोजाना पानी देना और आवश्यक संरक्षण शामिल है। पौधों की निगरानी तब तक की जाती है जब तक वे पूरी तरह विकसित न हो जाएं।

कार्यक्रम में सोसायटी की संरक्षिका डॉ. रेखा झा (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. पुनीत परसरामपुरिया (नेत्र रोग विशेषज्ञ), सचिव सोमेश, महिला प्रकोष्ठ की कोषाध्यक्ष आभा पाठक, एडवोकेट अभिषेक, उमेश रजक, नीरज मंडल सहित अनेक सदस्यों ने भाग लिया और स्वयं पौधे लगाए।

डॉ. रेखा झा ने डिप्टी लेबर सुपरिंटेंडेंट श्री सुधांशु और असिस्टेंट लेबर सुपरिंटेंडेंट को धन्यवाद ज्ञापित किया, जिन्होंने वृक्षारोपण की अनुमति दी और अपने कार्यालय के कर्मचारियों के साथ पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम में प्रणव दास, मृत्युंजय, अखिलेश यादव और रूपांगी रूपसी ने भी सक्रिय सहयोग किया। साथ ही, अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह ने वन विभाग का आभार जताया कि उन्होंने निशुल्क पौधे उपलब्ध कराए।


 

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *