गोपालगंज में शादी समारोह से लौटने के दौरान कार हादसे में महिला डॉक्टर और एमआर की हुई मौत

खबर गोपालगंज जिले से है। जहां बीते दिन राजद नेता की कार एक खड़ी ट्रक में जाकर टकरा गई. जिसकी वजह से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी बताए जा रहे हैं। मृतक की पहचान गोपालगंज के काकड़कुंड का गांव निवासी एमआर रणधीर सिंह उर्फ टिंकू सिंह. दूसरी बनकटी गांव निवासी मनीष सिंह की बेटी डॉक्टर मुस्कान कुमारी के रूप में हुई है।

दरअसल, घटना के संदर्भ में बताया जाता है की मृतक रणधीर सिंह अपनी कार से मुस्कान, राजद नेता प्रदीप सिंह सिवान के मैरवा शादी समारोह में गए थे शादी समारोह से लौटने के दौरान मैरवा थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के पास खड़ी ट्रक से टककर हो गई। इस हादसे में मुस्कान और रणधीर की मौत हो गई. राजद नेता प्रदीप और ड्राइवर विकास सिंह जख्मी हैं।

मृतक की भाभी ने बताया कि फोन के माध्यम से घटना की जानकारी मिली है. सभी अपने एक दोस्त की शादी में गए थे. लौटने के दौरान हादसा हो गया. मौत की सूचना मिलने के बाद घर में मातम पसरा हुआ है. परिजनों ने पुलिस से घटना की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। मृतक रणधीर के परिजनो ने बताया कि रणधीर दो भाई और दो बहन है एक बहन को शादी हो चुकी है. दो भाईयों में बड़ा रणधीर एमआर का काम करता था. सभी लोग शादी समारोह में गए थे।

ये भी पढ़े..

प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

Share Add as a preferred…

डेंगू के बढ़ते खतरे के बीच अलर्ट: PMCH में 20 बेड का विशेष वार्ड तैयार, पूरे बिहार में स्वास्थ्य विभाग ने तेज की तैयारी

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *