बिहार में ट्रेन से कटकर एक ही परिवार के तीन लोगों ने किया सुसाइड; बेटी के इलाज में खत्म हो गए सभी पैसे

गोपालगंज जिले से दर्दनाक खबर सामने आयी है। यहां ट्रेन से कटकर एक ही परिवार के तीन लोगों ने सुसाइड कर लिया. इस हादसे में बाप और दो बेटा ने जान गंवाई है। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। ट्रेन से बाप-बेटों के कटने की घटना बरौली थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है। पुलिस ने मृतकों की पहचान चंदन टोला गांव निवासी रामसूरत महतो और उनका दो बेटा दीपक कुमार और सचिन कुमार के रूप में की है।

बताया जाता है कि रामसूरत चौहान के घर में सुभावती कुमारी नाम की लड़की की बीमारी से दो दिन पहले मौत हो गई थी. मौत के बाद रामसूरत ने घर मे उसका शव छोड़ दिया. दरअसल, युवती की बीमारी से पूरा परिवार परेशान था. आज रामसूरत महतो अपने दोनों बेटे के साथ चंदन टोला के पास थावे-छपरा पैसेंजर ट्रेन से कटकर जान दे दी।

गांव के मुखिया, सरपंच और ग्रामीणों के मुताबिक, रामसूरत का परिवार लड़की की बीमारी से बेहद परेशान था. लकवा का इलाज करने में सब कुछ गंवा बैठा था. फिर भी जब ठीक नहीं हुई और मौत हो गई तो उसने बेटे को साथ सुसाइड करने का फैसला लिया।अब पूरा परिवार ही मौत को गले लगा लिया.

रामसूरत महतो के परिवार में अब कोई बचा नहीं है, जो घटना की वजह बता सके, क्योंकि उसकी पत्नी की पहले ही बीमारी से मौत हो चुकी है. एक बेटा दिव्यांग है और दूसरा बेटा सूरत में काम रहा था जिससे पूरे परिवार का भरण पोषण चलता था।

गोपालगंज के प्रभारी डीएम अभिषेक कुमार ने मामले की जांच करने की बात कही है. वहीं, सदर एसडीपीओ प्रांजल के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी हैफिलहाल मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है ।

ये भी पढ़े..

नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हथियार और 31 कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

Share Add as a preferred…

प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *