नंदलालपुर में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, युवक पर नशे में होने का आरोप

परिजनों ने जताया आक्रोश, पुलिस को अब तक नहीं मिली लिखित शिकायत

भागलपुर (कहलगांव), 5 जुलाई
कहलगांव थाना क्षेत्र के नंदलालपुर गांव में शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 75 वर्षीय बुजुर्ग रामदास सिंह की मौत हो गई। हादसे के बाद से गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

टहलते समय हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, रामदास सिंह अपने घर के सामने टहल रहे थे, तभी गांव का ही एक युवक तेज रफ्तार बाइक से उन्हें टक्कर मार गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए

परिजन उन्हें तुरंत भागलपुर के मायागंज अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई

नशे में बाइक चला रहा था युवक?

परिजनों ने आरोप लगाया है कि बाइक सवार युवक नशे की हालत में था और लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। हालांकि, इस मामले में अभी तक पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं सौंपी गई है

पीछे छूट गया परिवार

मृतक रामदास सिंह अपने पीछे दो बेटे और दो बेटियों का परिवार छोड़ गए हैं। परिजन और स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में खरीफ महाभियान-2026 की शुरुआत, मुख्यमंत्री ने किसान जागरूकता वाहनों को दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव पहुंचेगी कृषि योजनाओं की जानकारी

    Share Add as a preferred…

    तिनटंगा करारी को गोपालपुर अंचल से जोड़ने की दिशा में पहल तेज, ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पर जिला प्रशासन सक्रिय

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *