भागलपुर में गर्मी और उमस का असर, 19 जून तक क्लास 8 तक के स्कूल बंद

भागलपुर। जिले में भीषण गर्मी और उमस को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया है। डीएम सुब्रत कुमार सेन के आदेश पर जिले में कक्षा 8 तक के सभी सरकारी, निजी और अनुदानित स्कूलों को 19 जून तक बंद रखने का निर्देश जारी किया गया है।

जारी पत्र के अनुसार, कक्षा 9 और उससे ऊपर की शैक्षणिक गतिविधियां सुबह 10 बजे तक ही संचालित की जा सकेंगी। इसके बाद दोपहर में शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक रहेगी। कोचिंग में शाम 4:30 बजे के बाद ही किसी भी प्रकार की गतिविधि शुरू करने की अनुमति दी गई है।

भागलपुर में गर्मी और उमस का असर, 19 जून तक क्लास 8 तक के स्कूल बंद

जिला प्रशासन ने यह कदम बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उठाया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक तेज धूप, लू और उमस से राहत की संभावना नहीं जताई है।

प्रशासन ने स्कूलों के प्रधानाध्यापकों और प्रबंधकों को निर्देश दिया है कि आदेश का सख्ती से पालन किया जाए।

  • ये भी पढ़े..

    ‘इस बार घर की हालत बदल दूंगा’… मजदूरी करने गए थे, लेकिन लौटे कफन में… दिल दहला देगी ये कहानी

    Share Add as a preferred…

    “जिसने बेटे को मारा, उसी पर कैसे करें भरोसा?” परिवार ने पुलिस सुरक्षा लेने से किया इनकार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *