श्रावणी मेले के लिए पूर्व रेलवे की विशेष तैयारी: विशेष ट्रेनें, अतिरिक्त ठहराव और कोच बढ़ाए जाएंगे

कोलकाता/देवघर। देशभर के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का महापर्व श्रावणी मेला 11 जुलाई से शुरू हो रहा है। देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में हर वर्ष लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व रेलवे ने इस वर्ष विशेष इंतजाम किए हैं।

पूर्व रेलवे ने 11 जुलाई से 9 अगस्त 2025 तक श्रावणी मेला अवधि के दौरान विशेष ट्रेनें चलाने, कोच की अस्थायी वृद्धि करने, कुछ ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव देने और ठहराव समय बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह पहल मुख्य रूप से देवघर, जसीडीह और सुल्तानगंज जैसे प्रमुख स्टेशनों को ध्यान में रखते हुए की गई है, जहां कांवरियों की भारी भीड़ उमड़ती है।

विशेष मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें:

  • 03511/03512 आसनसोल-पटना श्रावणी मेला स्पेशल (22 फेरे)
  • 03553/03554 आसनसोल–दानापुर स्पेशल (16 फेरे)
  • 08855/08856 गोंदिया-मधुपुर स्पेशल (8 फेरे)
  • 05028/05027 बढ़नी–देवघर स्पेशल (33 फेरे)

विशेष पैसेंजर/मेमू ट्रेनें:

  • जसीडीह-दुमका, जसीडीह-गोड्डा, देवघर-जसीडीह, जसीडीह–बैद्यनाथ धाम, जमालपुर–सुल्तानगंज, जमालपुर–देवघर, देवघर–गोड्डा रूट पर कुल 500 से अधिक फेरे

कोच वृद्धि:

चार प्रमुख ट्रेनों में एक सामान्य द्वितीय श्रेणी कोच जोड़ा जाएगा:

  • हावड़ा–रक्सौल
  • हावड़ा–मोकामा
  • सियालदह–जयनगर
  • सियालदह–बलिया

सुल्तानगंज स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव:

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निम्न ट्रेनों का दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव होगा:

  • अंग एक्सप्रेस (12253/12254)
  • भागलपुर–अजमेर (13423/13424)
  • मालदा टाउन–आनंद विहार (13429/13430)
  • गया–कामाख्या (15619/15620)

जसीडीह स्टेशन पर ठहराव में बढ़ोतरी:

जिन ट्रेनों का ठहराव समय 5 मिनट से कम है, उन्हें मेला अवधि में कम से कम 5 मिनट का ठहराव दिया जाएगा।
यह सुविधा सभी मेल/एक्सप्रेस/पैसेंजर ट्रेनों पर लागू होगी, राजधानी, वंदे भारत, दुरंतो, जनशताब्दी, पूर्वा, गरीब रथ और हमसफर एक्सप्रेस को छोड़कर।


पूर्व रेलवे ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेनों की समय-सारिणी व ठहराव की जानकारी IRCTC या रेलवे के अधिकृत स्रोतों से प्राप्त कर लें। रेलवे ने यह भी आश्वासन दिया है कि यात्रियों की भीड़ के अनुरूप और भी कदम उठाए जा सकते हैं।


 

  • Related Posts

    पूर्णिया में ‘कलंक’ बना ससुर! गर्भवती बहू के साथ दरिंदगी की कोशिश, फिर मर्डर कर मुर्गी फॉर्म में छिपाई लाश; ‘कातिल’ पिता का मददगार बना पति

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    गैस सप्लाई पर संकट की आशंका: केंद्र ने लागू किया ‘एसेंशियल कमोडिटी एक्ट’, बिहार समेत कई राज्यों में प्रशासन अलर्ट

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *