नाथनगर स्टेशन के पास वृद्ध की ट्रेन से कटकर मौत, शव की पहचान नहीं

भागलपुर। भागलपुर-जमालपुर रेलखंड के नाथनगर स्टेशन के समीप गुरुवार को एक दर्दनाक रेल हादसे में एक अज्ञात वृद्ध की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। यह हादसा समपार फाटक के निकट इलेक्ट्रिक पोल संख्या 309/6 और 309/7 के बीच उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन संख्या 12335 (भागलपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस) स्टेशन पार कर रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वृद्ध व्यक्ति रेलवे लाइन पार कर रहा था तभी अचानक वह ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन की रफ्तार इतनी तेज थी कि व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए। वहीं नाथनगर रेलवे स्टेशन से आरपीएफ जवान और रेलवे कर्मचारी भी तुरंत मौके पर पहुंचे। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

रेलवे और स्थानीय प्रशासन द्वारा मृतक की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और भय का माहौल व्याप्त है। रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर के नए डीडीसी रवि राकेश ने संभाला पदभार, विकास योजनाओं को गति देने पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *