पटना, 12 अक्टूबर 2025:पूर्वी चम्पारण जिले के लखौरा थाना क्षेत्र की सिकरहना नदी में नाव हादसा हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। इस घटना से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मर्माहत हैं और उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत दुःखद है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और साहस बनाए रखने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की।
सुरक्षा और सावधानी के निर्देशों के पालन की भी मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रशासन से अपील की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।


