भागलपुर: WECS मेले के तीसरे दिन लोगों ने की जमकर खरीदारी, महिलाओं ने दिखाया उद्यमिता का जज़्बा

भागलपुर, 14 अक्टूबर 2025:डब्लूइसीएस एसोसिएशन द्वारा आयोजित पांच दिवसीय WECS एक्सपो मेला का तीसरा दिन भी स्थानीय Sandis Compound में धूमधाम से संपन्न हुआ। 12 से 14 अक्टूबर तक चलने वाले इस मेले में पूरे देश से सैकड़ों महिला उद्यमियों ने हिस्सा लिया।

मेले के तीसरे दिन एमएसएमई के सहयोग से लगभग 70 स्टॉल्स लगाए गए, जिनकी कुल बिक्री 8.5 लाख रुपये रही। आगंतुकों और अतिथियों ने इस आयोजन की सफलता पर डब्लूइसीएस एसोसिएशन को अपनी शुभकामनाएं दी।

डब्लूइसीएस एसोसिएशन की अध्यक्ष कल्पना कुमारी ने कहा कि महिला उद्यमिता निरंतर आगे बढ़ रही है और ऐसे आयोजनों से महिलाओं का हौसला बढ़ता है। सचिव ममता कुमारी ने बताया कि आज का कवि सम्मेलन भी लोगों ने खूब सराहा, जिसमें भागलपुर के प्रतिष्ठित कवियों की रचनाओं को सुनने का मौका मिला।

उपाध्यक्ष रुमा वर्मा ने कहा कि मेले के तीसरे दिन लोगों की अच्छी भीड़ रही और इससे यह साबित हुआ कि यह मेला लोगों के बीच लोकप्रिय हो चुका है। उन्होंने आगे कहा कि अगले वर्ष इस मेले का आयोजन और बड़े स्तर पर किया जाएगा।

इसके साथ ही हेल्थ सेमिनार का आयोजन भी किया गया, जिसमें महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

कोषाध्यक्ष माला गुप्ता ने बताया कि मेले में इको-फ्रेंडली ज्वैलरी, हस्तशिल्प और डिजाइनर ब्लाउज जैसे स्टॉल लगाए गए, जिन्हें महिलाएं बेहद पसंद कर रही हैं। सचिव सुशीला प्रसाद, सह सचिव प्रीति सिंह, बोर्ड मेंबर नीलम सिंह सहित सभी पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पुष्पम झा, सचिव उलूपी झा, कोषाध्यक्ष सुमन पंडित और CEO लीना कुमारी की उपस्थिति एवं सहयोग भी रहा।


 

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    बिहार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज, अश्विनी चौबे ने सरकार को दी नसीहत—“पहले रैन बसेरा बनाइए, फिर गरीबों को हटाइए, अन्याय बर्दाश्त नहीं”

    Continue reading