भागलपुर : हवाई अड्डा की दीवारों पर चुनावी प्रचार, आदर्श आचार संहिता उल्लंघन में प्राथमिकी दर्ज

भागलपुर, 12 अक्टूबर 2025:बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 के मद्देनजर भागलपुर में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला सामने आया है। भागलपुर हवाई अड्डा के चहारदीवारी पर कांग्रेस पार्टी के चुनावी प्रचार संबंधी दीवार लेखन पाए जाने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में समीक्षा भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार:

  • 24 घंटे के अंदर सरकारी दफ्तरों,
  • 48 घंटे के अंदर सरकारी परिसरों, और
  • 72 घंटे के अंदर सार्वजनिक स्थानों से सभी चुनावी बैनर और पोस्टर हटाना अनिवार्य था।

इसके बावजूद, सतीश कुमार, अंचलाधिकारी जगदीशपुर के अनुसार, हवाई अड्डा की दीवारों पर कांग्रेस पार्टी से संबंधित चुनावी प्रचार सामग्री पाई गई।

इस मामले में तिलका मांझी थाने में केस नंबर 231/25, दिनांक 11 अक्टूबर 2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई और अज्ञात कार्यकर्ता को दोषी मानते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

निर्वाचन अधिकारियों ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे आदर्श आचार संहिता का पालन करें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    भोलानाथ और बौंसी पुल ROB कार्य का निरीक्षण, जल-जमाव पर नगर निगम सख्त; 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट

    Share Add as a preferred…

    पूर्व रेलवे ने आपूर्ति श्रृंखला को किया मजबूत, यात्रियों की सुरक्षा और बेहतर सेवा पर विशेष जोर

    Share Add as a preferred…