मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हज-2025 की तैयारियों की समीक्षा की, दी बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

पटना, बिहार – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1, अण्णे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में हज-2025 की तैयारियों को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सचिव मो. सोहैल ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से हज यात्रा की तैयारियों, जिलावार यात्रियों की संख्या, इंबारकेशन प्वाइंट्स और यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी।

इस वर्ष बिहार से कुल 2,403 हज यात्री – जिनमें 1,391 पुरुष एवं 1,012 महिलाएं शामिल हैं – देश के 10 अलग-अलग हवाई अड्डों से हज यात्रा पर रवाना होंगे। हज यात्रियों के आवासन, भोजन, पासपोर्ट सत्यापन, टीकाकरण, विदेशी मुद्रा विनिमय जैसी सभी व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए वरीय अधिकारियों के अधीन विशेष टीमें तैनात की गई हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि,

“हज यात्रियों को हवाई अड्डे तक पहुंचने से पहले आवास, भोजन, परिवहन जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं राज्य सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जाएंगी। यात्रियों को कोई असुविधा न हो, इसका विशेष ख्याल रखा जाए। उनकी यात्रा पूरी तरह से सहज और सुरक्षित होनी चाहिए।”

उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष मुस्लिम समाज के लोगों को मक्का (सऊदी अरब) भेजने की समुचित व्यवस्था की जाती है। इस वर्ष भी व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि हज भवन, पटना की तर्ज पर किशनगंज, सीतामढ़ी, दरभंगा सहित अन्य जिलों में भी बहुउद्देश्यीय भवन और हज यात्रियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

शुभकामना बैठक (दुआईया मजलिस) का आयोजन इस वर्ष 1 मई को हज भवन, पटना स्थित मौलाना मजहरूल हक ऑडिटोरियम में प्रस्तावित है। समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने स्वयं हज भवन का दौरा कर दुआईया मजलिस की तैयारियों का भी जायजा लिया।

इस बैठक में जल संसाधन व संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमां खान, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सचिव मो. सोहैल सहित कई वरीय अधिकारी मौजूद थे।

  • ये भी पढ़े..

    राजद के 30वें स्थापना दिवस पर लालू यादव का संदेश, बोले- गरीबों और वंचितों की लड़ाई जारी रहेगी

    Share Add as a preferred…

    सिर और पैर काटकर युवक की हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *