ऑपरेशन “नया सवेरा” में बिहार पुलिस की बड़ी सफलता — सारण में 2 नाबालिग लड़कियां मुक्त

सारण, बिहार।मानव तस्करी के खिलाफ चल रहे BiharPolice के विशेष अभियान “नया सवेरा” के तहत सारण जिले में बड़ी कार्रवाई की गई। पानापुर थाना पुलिस ने शक्ति उत्प्रेरक एवं रेस्क्यू फाउंडेशन दिल्ली, नारायणी सेवा संस्थान और पल्ली सेवा समिति के सदस्यों के साथ संयुक्त छापेमारी कर 2 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया।

यह ऑपरेशन 31 जुलाई से 14 अगस्त 2025 तक पुलिस मुख्यालय (कमजोर वर्ग) के निर्देश पर चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य मानव तस्करी और अनैतिक देह व्यापार की रोकथाम है।


अभियान की अब तक की उपलब्धियां (मई 2024 से अब तक)

  • 205 लड़कियां मुक्त
  • 26 कांड दर्ज
  • 72 अभियुक्त गिरफ्तार

बिहार पुलिस का कहना है कि “नया सवेरा” अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि तस्करों के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म किया जा सके।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में हैरान करने वाली चोरी: 11 हजार वोल्ट की चालू लाइन से 13.2 किमी बिजली तार गायब, विभाग को भनक तक नहीं

    Share Add as a preferred…

    BSSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर: 10–15 दिनों में जारी हो सकती है इंटर लेवल परीक्षा तिथि, CGL-4 पर भी आयोग ने दिया बड़ा अपडेट

    Share Add as a preferred…