भागलपुर शहर में पाइपलाइन बिछाने का कार्य आज से शुरू, ट्रैफिक रहेगा प्रभावित

भागलपुर। शहर में जलापूर्ति योजना के अंतर्गत बरारी अंडरपास के नीचे पाइपलाइन बिछाने का कार्य बुधवार से प्रारंभ हो गया है। इस कार्य के लिए सदर एसडीएम विकास कुमार ने मंगलवार को आवश्यक अनुमति प्रदान की, जबकि पुलिस विभाग ने भी ट्रैफिक ब्लॉक के लिए हरी झंडी दे दी है।

पाइपलाइन बिछाने का कार्य बरारी अंडरपास से शुरू होकर बियाडा बायपास और तिलकामांझी चौक तक किया जाएगा। इसके लिए तीनों प्रमुख स्थलों पर सड़क की खुदाई की जाएगी, जिससे आगामी 15 दिनों तक इन क्षेत्रों में यातायात प्रभावित रहेगा।

वैकल्पिक मार्गों की अपील

निर्माण एजेंसी वीए टेक व बाग के प्रोजेक्ट मैनेजर नुरुल ने बताया कि कार्य बुधवार से तेज़ी से शुरू किया जाएगा ताकि समय सीमा के भीतर इसे पूर्ण किया जा सके। प्रशासन ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

बरारी श्मशान घाट मार्ग भी रहेगा बंद

बुडको की ओर से जानकारी दी गई है कि मंगलवार रात 9 बजे से बरारी श्मशान घाट मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। यह मार्ग भी अगले 15 दिनों तक बंद रहेगा।


 

  • ये भी पढ़े..

    छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में जन सुराज का हमला, शिक्षा मंत्री को हटाने और कार्रवाई की जांच की मांग

    Share Add as a preferred…

    बिहार में युवाओं के लिए बड़ी पहल, बिहटा में बनेगा महिला एनएसटीआई भवन और स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *