भागलपुर: सरकारी पशु चिकित्सालय में चोरी, कंप्यूटर समेत कई कार्यालयी उपकरण ले उड़े चोर

भागलपुर: जिले के जगदीशपुर स्थित सरकारी पशु चिकित्सालय में रविवार देर रात चोरों ने सेंध लगाकर कंप्यूटर सहित कई महत्वपूर्ण कार्यालयी उपकरण चोरी कर लिए। घटना की जानकारी सोमवार सुबह कार्यालय खुलने पर हुई, जिसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया।

चिकित्सालय के डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) राजेश कुमार पंजियारा ने जगदीशपुर थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन के अनुसार, सोमवार सुबह जब कर्मचारी कार्यालय पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर निरीक्षण करने पर हॉल की खिड़की का शीशा भी टूटा पाया गया। जांच में पता चला कि कार्यालय में रखा कंप्यूटर मॉनिटर, सीपीयू, यूपीएस, की-बोर्ड और माउस गायब थे। आशंका है कि चोर रात के अंधेरे में सभी उपकरण लेकर फरार हो गए।

घटना की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई।

इस चोरी की घटना ने सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण सरकारी संस्थानों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

फिलहाल जगदीशपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का मानना है कि यदि उपयोगी फुटेज मिलती है तो चोरों की पहचान करने में मदद मिल सकती है।

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेला-2026: डीएम-एसपी ने अधिकारियों को किया अलर्ट, सुरक्षा से लेकर भीड़ प्रबंधन तक सभी तैयारियों की समीक्षा

    Share Add as a preferred…

    विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला-2026 का आज भव्य आगाज: सुल्तानगंज में तैयारियां पूरी, लाखों कांवरियों के स्वागत को प्रशासन अलर्ट

    Share Add as a preferred…