विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का आज होगा भव्य शुभारंभ, सुल्तानगंज में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

भागलपुर: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के भव्य शुभारंभ की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आज (28 जुलाई) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सुल्तानगंज के नमामि गंगे घाट पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ श्रावणी मेला का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर बिहार सरकार के कई मंत्री, स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

श्रद्धा और आस्था के इस महापर्व का शुभारंभ सुल्तानगंज से होगा, जहां से लाखों श्रद्धालु पवित्र गंगाजल लेकर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना होते हैं। मुख्यमंत्री उद्घाटन के बाद एक माह तक चलने वाले इस ऐतिहासिक मेले का औपचारिक शुभारंभ करेंगे।

उद्घाटन समारोह को लेकर जिला प्रशासन ने नमामि गंगे घाट पर भव्य पंडाल का निर्माण कराया है, जहां मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

जिला प्रशासन का कहना है कि उद्घाटन समारोह और पूरे श्रावणी मेला के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की भी अपील की है।

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेला-2026: डीएम-एसपी ने अधिकारियों को किया अलर्ट, सुरक्षा से लेकर भीड़ प्रबंधन तक सभी तैयारियों की समीक्षा

    Share Add as a preferred…

    विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला-2026 का आज भव्य आगाज: सुल्तानगंज में तैयारियां पूरी, लाखों कांवरियों के स्वागत को प्रशासन अलर्ट

    Share Add as a preferred…