भागलपुर: ज्वेलर्स से रंगदारी की मांग, फोन पर दी लूट की धमकी

भागलपुर। शहर के एक प्रसिद्ध ज्वेलर्स के मालिक से फोन पर रंगदारी की मांग की गई है। घटना को लेकर कारोबारी के बेटे ने कोतवाली थाना में मामला दर्ज कराया है। शिकायत में कहा गया है कि 22 जून को ज्वेलर्स के पिता के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसमें खुद को दुर्गा यादव नामक व्यक्ति बताते हुए कहा गया कि वह उदाकिशुनगंज से बोल रहा है और इलेक्शन का समय है, खर्चा-पानी चाहिए

कॉल करने वाले ने ज्वेलर्स को धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए तो तुम्हारे यहां लूट हो जाएगी। जब ज्वेलर्स ने पूछा कि किससे बात करनी है, तो जवाब मिला – “मालिक से ही तो बात कर रहे हैं।” इस पर ज्वेलर्स ने कहा कि गलत नंबर लग गया है और कॉल काट दिया।

इसके बाद भी उक्त नंबर से लगातार कॉल किए गए, लेकिन ज्वेलर्स ने कॉल रिसीव नहीं किया।

तकनीकी टीम कर रही है छानबीन
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई है। सिटी डीएसपी प्रथम अजय कुमार चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संदिग्ध मोबाइल नंबर का सत्यापन कराया जा रहा है और मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर कॉलर की पहचान की कोशिश की जा रही है।

ज्वेलर्स की दुकान सोनापट्टी में स्थित है, जबकि उनका परिवार मूल रूप से इशाकचक थाना क्षेत्र का निवासी है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही कॉलर की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, कारोबारी परिवार डरा-सहमा हुआ है और स्थानीय व्यापारियों में भी इस घटना को लेकर चिंता का माहौल है।

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *