मोहर्रम को लेकर भागलपुर डीएम ने की अहम बैठक, जुलूस मार्ग पर विशेष व्यवस्था के निर्देश

भागलपुर, 3 जुलाई 2025 — मुहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर बुधवार को जिला पदाधिकारी सह जिला दंडाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में नगर आयुक्त शुभम कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) विकास कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (सदर) अजय कुमार चौधरी सहित कई विभागीय अधिकारी शामिल हुए।

बैठक में पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि मोहर्रम जुलूस के लिए तय मार्ग — किला घाट, विश्वविद्यालय भागलपुर से आशा नंदपुर, रेलवे ओवरब्रिज, पंखा टोली होते हुए शाहजहांगी तक — में कई स्थानों पर सड़क मरम्मत की आवश्यकता है।

इस पर डीएम ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि सभी आवश्यक मरम्मत कार्य तत्काल पूरे किए जाएं। उन्होंने विशेष रूप से ध्यान दिलाया कि मोहर्रम जुलूस में लोग नंगे पांव चलते हैं, इसलिए मार्ग से कंकड़-पत्थर पूरी तरह हटाए जाएं।

डीएम ने दिए ये खास निर्देश:

  • अतिक्रमण मुक्त मार्ग सुनिश्चित हो; ठेला-खोमचा केवल एक ओर लगें।
  • विद्युत विभाग लूज तारों की जांच कर आवश्यक सुधार कार्य करें।
  • नगर निगम जल टैंकर की व्यवस्था सुनिश्चित करे।
  • स्वास्थ्य विभाग किला घाट और शाहजहांगी में एंबुलेंस की व्यवस्था करे।
  • जुलूस की निगरानी ड्रोन कैमरा और सीसीटीवी से हो।
  • स्वयंसेवकों की पर्याप्त तैनाती हर प्रमुख मोड़ और मार्ग पर सुनिश्चित की जाए।

जिला प्रशासन द्वारा दिए गए इन निर्देशों का उद्देश्य मोहर्रम के अवसर पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोकना और शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करना है।


 

  • ये भी पढ़े..

    ‘इस बार घर की हालत बदल दूंगा’… मजदूरी करने गए थे, लेकिन लौटे कफन में… दिल दहला देगी ये कहानी

    Share Add as a preferred…

    “जिसने बेटे को मारा, उसी पर कैसे करें भरोसा?” परिवार ने पुलिस सुरक्षा लेने से किया इनकार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *