भागलपुर: नगर आयुक्त शुभम कुमार ने ली मानसून से पहले सफाई व्यवस्था की समीक्षा बैठक, नाला उड़ाही पर विशेष जोर

भागलपुर, 03 जुलाई 2025:मानसून के कारण शहर में जलजमाव और गंदगी की आशंकाओं को देखते हुए नगर आयुक्त शुभम कुमार ने बुधवार को अपने कार्यालय में सफाई व्यवस्था की गहन समीक्षा बैठक की। बैठक में उप नगर आयुक्त, नगर प्रबंधक, स्वास्थ्य शाखा प्रभारी, जोनल प्रभारी एवं सफाई एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

नगर आयुक्त ने बताया कि बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए नाला उड़ाही कार्य को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि नालों की नियमित सफाई नहीं हुई, तो शहर में जल निकासी बाधित हो सकती है, जिससे नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

एजेंसियों से मांगी गई ठोस कार्य योजना

बैठक के दौरान नगर आयुक्त ने सफाई कार्य से जुड़ी एजेंसियों से पूछा कि वे शहर की मौजूदा सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए क्या ठोस योजना लेकर आई हैं।
उन्होंने कहा कि सभी एजेंसियों द्वारा सौंपी गई कार्य योजनाओं की विशेष समीक्षा टीम द्वारा जांच की जाएगी, ताकि कार्यान्वयन की वास्तविक स्थिति का मूल्यांकन हो सके।

स्थलीय निरीक्षण और संसाधन बढ़ाने का निर्देश

जिन इलाकों में एजेंसियों ने अधिक संसाधन और मानवबल की आवश्यकता जताई है, उन क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश भी नगर आयुक्त ने अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि वास्तविक जरूरतों के आधार पर ही संसाधनों का आवंटन किया जाएगा।

नगर निगम की ओर से नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे नालों में कचरा न फेंकें और सफाई कार्य में सहयोग करें।


 

  • ये भी पढ़े..

    ‘इस बार घर की हालत बदल दूंगा’… मजदूरी करने गए थे, लेकिन लौटे कफन में… दिल दहला देगी ये कहानी

    Share Add as a preferred…

    “जिसने बेटे को मारा, उसी पर कैसे करें भरोसा?” परिवार ने पुलिस सुरक्षा लेने से किया इनकार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *