भागलपुर : धनतेरस पर सैमसंग एक्सक्लूसिव शोरूम में उमड़ी भीड़, 50 से अधिक स्मार्टफोन की बिक्री

भागलपुर | धनतेरस के शुभ अवसर पर भागलपुर के शिव भवानी एंटरप्राइजेज — सैमसंग एक्सक्लूसिव शोरूम में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही लोगों में खरीदारी को लेकर उत्साह देखा गया। दिनभर शोरूम में रौनक बनी रही और ग्राहकों ने नवीनतम स्मार्टफोन्स व इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की जमकर खरीदारी की।

शोरूम में मौजूद सैमसंग के जोनल मैनेजर ऋषु कुमार दास, कंसल्टेंसी प्रतिनिधि सैयद हुसैन और शोरूम के मालिक आलोक ढनढनिया ने ग्राहकों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि सैमसंग के सभी लेटेस्ट मॉडल्स पर इस त्योहारी सीजन में विशेष छूट और लकी ड्रॉ ऑफर चलाया जा रहा है।

लकी ड्रॉ के तहत ग्राहकों को बुलेट बाइक, मोबाइल या बड्स जीतने का मौका मिल रहा है। इस आकर्षक ऑफर ने लोगों का ध्यान खींच लिया। शोरूम में पूरे दिन ग्राहकों की भीड़ लगी रही और शाम तक 50 से अधिक स्मार्टफोन की बिक्री हो चुकी थी।

आलोक ढनढनिया ने बताया कि “सैमसंग के प्रति ग्राहकों का भरोसा और हमारी सेवाओं की गुणवत्ता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। त्योहारों के इस सीजन में हम हर ग्राहक को बेहतरीन अनुभव और ऑफर देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

धनतेरस के मौके पर भागलपुर शहर के इलेक्ट्रॉनिक बाजारों में जबरदस्त रौनक रही। दुकानों पर भीड़ और ग्राहकों की उत्सुकता से पूरे दिन बाजार गुलजार रहा। सैमसंग एक्सक्लूसिव शोरूम, शिव भवानी एंटरप्राइजेज ने आकर्षक ऑफर्स और त्योहारी सजावट के जरिए ग्राहकों का दिल जीत लिया।

धनतेरस की शाम तक शोरूम में खरीदारी का सिलसिला जारी रहा — हर ग्राहक के चेहरे पर त्योहार की चमक और संतुष्टि साफ झलक रही थी।

 

  • ये भी पढ़े..

    OBC छात्राओं के लिए IIT पटना से कोचिंग सहयोग, मेडिकल-इंजीनियरिंग तैयारी को मिलेगा नया बल

    Share Add as a preferred…

    बिहार संग्रहालय बना देश का रोल मॉडल, 9 राज्यों के संग्रहालय विकास में निभा रहा अहम योगदान

    Share Add as a preferred…