भागलपुर में बैंक में हाई-वोल्टेज ड्रामा, खाता फ्रीज होने पर छात्रा ने किया हंगामा

भागलपुर: भागलपुर के मोजाहिदपुर क्षेत्र स्थित एक बैंक शाखा में शनिवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक छात्रा ने अपना बैंक खाता फ्रीज किए जाने के विरोध में बैंक परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर तक चले विवाद के बाद बैंक प्रबंधन ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

खाता फ्रीज होने पर भड़की छात्रा

जानकारी के अनुसार, छात्रा बैंक पहुंची तो उसे पता चला कि उसका बैंक खाता फ्रीज कर दिया गया है। इस पर उसने बैंक अधिकारियों से कारण पूछा, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए बैंक परिसर में विरोध शुरू कर दिया। कुछ देर तक बैंक में ग्राहकों की भीड़ लग गई और कामकाज भी प्रभावित हुआ।

पुलिस की मौजूदगी में हुई बातचीत

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी में बैंक अधिकारियों और छात्रा के बीच बातचीत हुई।

25 जुलाई तक खाता चालू करने का आश्वासन

बैंक अधिकारियों ने छात्रा को आश्वासन दिया कि आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद 25 जुलाई तक हर हाल में उसका फ्रीज खाता चालू कर दिया जाएगा। इसके बाद मामला शांत हुआ और बैंक का कामकाज सामान्य हो सका।

बैंक ने नहीं दी विस्तृत जानकारी

फिलहाल बैंक प्रबंधन की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि छात्रा का खाता किस कारण से फ्रीज किया गया था। मामले में आगे की प्रक्रिया बैंक के नियमानुसार पूरी की जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    बागमती-बूढ़ी गंडक नदी जोड़ परियोजना का लोकार्पण, मुख्यमंत्री बोले- किसानों और बाढ़ प्रबंधन को मिलेगा बड़ा लाभ

    Share Add as a preferred…