भागलपुर: ट्रेन यात्री का मोबाइल छीनकर भाग रहा झपटमार पकड़ा गया, लोगों ने की पिटाई

भागलपुर। सबौर थाना क्षेत्र के लैलख स्टेशन पर मंगलवार को एक ट्रेन यात्री का मोबाइल छीनकर भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ लिया। पहले उसकी जमकर पिटाई की, फिर सबौर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पीड़ित युवक ताड़र (घोघा थाना क्षेत्र) का निवासी है। उसने बताया कि वह घोघा स्टेशन से वनांचल एक्सप्रेस ट्रेन पकड़कर भागलपुर मजदूरी के लिए आ रहा था। जैसे ही ट्रेन लैलख स्टेशन पर रुकी, एक युवक ने अचानक उसका मोबाइल छीन लिया और लैलख गांव की ओर भागने लगा।

युवक के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने पीछा कर सड़क पर ही आरोपी को धर दबोचा। इस दौरान हाथापाई में पीड़ित को चोट भी आई।

सबौर थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान ने बताया कि अभी तक किसी की ओर से लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों ने रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है और पुलिस से सतर्कता बढ़ाने की मांग की है।

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *