बौंसी: चंद्रवंशी चेतना मंच की बैठक में जिला कमेटी का हुआ विस्तार, जून में जिला सम्मेलन कराने का निर्णय

बौंसी (बांका)। दिनांक 20 मई 2025, मंगलवार को गायत्री शक्तिपीठ, प्रखंड बौंसी में चंद्रवंशी चेतना मंच की बैठक जिला अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह चंद्रवंशी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का उद्देश्य जिला कमेटी का विस्तार करना था।

बैठक में सुरेन्द्र राम चंद्रवंशी, विशुनदेव सिंह एवं अमरेन्द्र सिंह को उपाध्यक्ष, डॉ. कुमोद कुमार को महामंत्री और रंजीत सिंह चंद्रवंशी एवं सन्नी चंद्रवंशी को मंत्री नियुक्त किया गया।

15 दिनों के भीतर प्रखंड कमेटी गठन का लक्ष्य
बैठक में निर्णय लिया गया कि नवनियुक्त जिला पदाधिकारी 15 दिन के भीतर सभी प्रखंडों में कमेटी का गठन करेंगे। साथ ही, आगामी जून माह में जिले स्तर पर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

मुख्य अतिथि जे.पी. चंद्रवंशी का संबोधन
मुख्य अतिथि राजीव रंजन कुमार उर्फ जे.पी. चंद्रवंशी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. भीम सिंह चंद्रवंशी के नेतृत्व में बिहार के सभी जिलों में सम्मेलन आयोजित कर चंद्रवंशी समाज को एक राजनीतिक शक्ति के रूप में संगठित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में समाज को उसका राजनीतिक अधिकार दिलाने के लिए मंच हरसंभव प्रयास करेगा।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि सांसद निधि से जिले के चंद्रवंशी बहुल क्षेत्रों में ‘चंद्रवंशी चौपाल’ का निर्माण कराया जाएगा, जिससे समाज को एकता और अधिकार की दिशा में बल मिलेगा। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से “पढ़ो और अधिकार के लिए लड़ो” का नारा देकर आगे बढ़ने की अपील की।

बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल
बैठक में पूर्व जिला परिषद सुरेन्द्र राम चंद्रवंशी, डॉ. कुमोद कुमार, गनौरी चंद्रवंशी, गोरे राम चंद्रवंशी, रविन्द्र चंद्रवंशी, दिलीप चंद्रवंशी, प्रखंड अध्यक्षों समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


 

Related Posts

नवगछिया में पुलिस का ‘एक्शन’: कुख्यात भूसखारी को खदेड़कर दबोचा; कमर में लोडेड कट्टा और 15 गोलियां लेकर घूम रहा था, बड़ी वारदात की थी तैयारी

Share Add as a preferred…

Continue reading
पप्पू यादव जेल गए: 31 साल पुराने केस में स्ट्रेचर पर कोर्ट पहुंचे सांसद; हाथ में ड्रिप, इजलास में ही किए साइन, अब सोमवार को होगी सुनवाई

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *