बांका में चार बीघा जमीन के विवाद में वृद्ध की हत्या

बेलहर (बांका)। बेलहर थाना क्षेत्र के कैराजोर गांव में जमीन विवाद में बुधवार देर रात जमुई जिला अंतर्गत झाझा थाना के बखोरी बथान गांव के वृद्ध कारू यादव (76 वर्ष) की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गई। घटना में मृतक के साथ रहे फुलहरा गांव के साढू के पुत्र 35 वर्षीय सिंहेश्वर कुमार जख्मी हो गए।

गुरुवार तड़के चार बजे पुलिस को सूचना मिली। जख्मी युवक को इलाज के लिए बेलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इसके बाद एफएसएल टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। चार बीघा जमीन के विवाद में हत्या होने की बात सामने आई है। घायल सिंहेश्वर यादव ने कैराजोर गांव के रहने वाले छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मृतक कारू यादव का ससुराल कैराजोर था। बेलहर डीएसपी राजकिशोर कुमार ने बताया कि जमीन के विवाद में वृद्ध की हत्या हुई है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी को छापेमारी की जा रही है।

  • Related Posts

    80 बरस के ‘शेर’ की शौर्यगाथा! पटना के प्रेमचंद रंगशाला में गूँजा “अधूरा सपना”; जब वीर कुँवर सिंह ने काट दी अपनी भुजा, रो पड़ा पूरा हॉल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना की हाईटेक लैब में हो रही ‘शक्ति’ की परीक्षा! 100 प्रोजेक्ट्स पास, अब धांधली पर लगेगी लगाम; जानें कैसे बन रहे बिहार के सरकारी भवन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *