USA से हारने के बाद पाकिस्तान की खूबसूरत फैन का छलका दर्द, बोली- ‘मैं पाकिस्तानी टीम से थक गई हूं’

अभी सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की एक खूबसूरत फैन का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। उस वीडियो में वो पाकिस्तान के हारने के बाद अपना दर्द बयां कर रही है।

अभी क्रिकेट फैन्स के लिए गोल्डन समय चल रहा है क्योंकि अमेरिका में T20 वर्ल्ड कप चल रहा है। अलग-अलग टीमें मैच खेल रही हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की एक खूबसूरत फैन वायरल हो गई। दरअसल कल यानी 6 जून 2024 को पाकिस्तान और USA का मैच हुआ। T20 का यह मैच सुपर ओवर तक पहुंचा जहां USA ने पाकिस्तान को 5 रनों से हरा दिया। इसके बाद से ही पाकिस्तान की लड़की फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में फैन अपनी दुख बता रही है। आइए आपको बताते हैं कि उस फैन ने क्या कुछ कहा?

पाकिस्तान की महिला फैन ने बताया अपना दर्द

वायरल हो रहे वीडियो में रिपोर्टर उसे अपना दिल बड़ा करने के लिए कहता है। इसके जवाब में वह फैन कहती है, ‘दिल कैसे बड़ा करें? एक ही दिल है कितनी बार तोड़ेंगे। तोड़-तोड़ कर दिल तो खत्म कर दिया, उन्होंने चकनाचूर कर दिया। मैं कहां से अपना दिल बड़ा करूं। ये जीतते कम हैं और हारते ज्यादा हैं। हम तो आपके लिए हमेशा मौजूद हैं आपको सपोर्ट करने के लिए लेकिन आप कब हमें परफॉर्मेंस दिखाएंगे। आप हमेशा बातें करते हैं मगर कुछ दिखाते तो नहीं हैं।’ वीडियो में आगे वह कहती है कि आपको हमारे जज्बातों का कोई ख्याल नहीं है, उसे पैरों तले रौंद दिया जाता है। मुझे नहीं पता मैं थक गई हूं पाकिस्तानी टीम से।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने इस तरह किया रिएक्ट

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @div_yumm नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 9 लाख 39 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- कितनी क्यूट है। दूसरे यूजर ने लिखा- इसे रूलाने की वजह से पाकिस्तान के खिलड़ियों को स्वर्ग नहीं होगा। तीसरे यूजर ने लिखा- बहन इंडिया की जर्सी पहन ले। वहीं एक यूजर ने लिखा- रो मत दीदी।

  • ये भी पढ़े..

    खान सर-ज्ञान बिंदु विवाद पर बोले पप्पू यादव: “दोनों मेरे दिल के टुकड़े, शिक्षा को मत बनाइए जंग का मैदान”

    Share Add as a preferred…

    रांची-गोड्डा एक्सप्रेस यात्रियों को बड़ी राहत: रेलवे ने स्थायी रूप से बढ़ाए अतिरिक्त कोच

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *