नीतीश सरकार का प्रशासनिक फेरबदल: दो IAS अफसरों का ट्रांसफर, पश्चिम बंगाल कैडर की अनन्या सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी

पटना | 21 अप्रैल 2025: बिहार सरकार ने राज्य प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए दो आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर और पोस्टिंग किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।

कृष्ण कुमार को पथ निर्माण विभाग में मिली जिम्मेदारी

वाणिज्य कर विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत कृष्ण कुमार का स्थानांतरण कर उन्हें पथ निर्माण विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। आदेश में कहा गया है कि वे अगले आदेश तक इस पद पर कार्यरत रहेंगे।

पश्चिम बंगाल कैडर की अनन्या सिंह को औरंगाबाद में नई भूमिका

2020 बैच की आईएएस अधिकारी अनन्या सिंह, जो अब तक पश्चिम बंगाल कैडर में थीं, उनका कैडर स्थानांतरित होकर बिहार में आ गया है। बिहार में योगदान के बाद वे पदस्थापन की प्रतीक्षा में थीं, और अब सरकार ने उन्हें औरंगाबाद जिले का उप विकास आयुक्त नियुक्त किया है।

इसके साथ ही अनन्या सिंह को औरंगाबाद जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। यह पदस्थापना उनके प्रशासनिक करियर के लिए अहम मानी जा रही है, क्योंकि वे विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण योजनाओं के संचालन की जिम्मेदारी निभाएंगी।

प्रशासनिक स्थिरता और सुशासन की दिशा में कदम

नीतीश सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक स्थिरता और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के तौर पर देखा जा रहा है। राज्य सरकार समय-समय पर कार्यक्षमता और ज़रूरतों के आधार पर अधिकारियों का पुनर्नियोजन करती रही है, ताकि बेहतर प्रशासनिक परिणाम मिल सकें।

सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में और भी अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों की संभावनाएं जताई जा रही हैं, खासकर उन जिलों में जहां विकास कार्यों में तेजी लाने की आवश्यकता है।

  • ये भी पढ़े..

    पूर्वी चंपारण: वाटर पार्क परियोजना पर बढ़ा विवाद, जमीन बचाने सड़क पर उतरे किसान; सुधाकर सिंह ने सरकार को दी चेतावनी

    Share Add as a preferred…

    मेदांता अस्पताल पहुंचे अनंत सिंह, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव का जाना हाल, पेसमेकर इंप्लांट के बाद डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *