किशनगंज: थाने की हाजत से फरार हुआ आरोपी, SP ने 12 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

किशनगंज | 21 अप्रैल 2025: बिहार के किशनगंज जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां थाने की हाजत से एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस की आंखों के सामने से 22 वर्षीय युवक चकमा देकर भाग निकला और सुरक्षाकर्मी देखते रह गए। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एसपी सागर कुमार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

बाइक चोरी मामले में हुई थी गिरफ्तारी

जानकारी के अनुसार, बहादुरगंज और दिघलबैंक थाना पुलिस ने शनिवार रात को बाइक चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो चोरी की बाइक बरामद की और छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को बहादुरगंज थाना लाया गया था।

लेकिन रविवार दोपहर करीब 1 बजे उनमें से एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। यह आरोपी है ताहिर आलम का पुत्र, जो कोचाधामन थाना क्षेत्र के कुंवारी वैसा गांव का रहने वाला है।

एसपी का एक्शन: एक दर्जन पुलिसकर्मी सस्पेंड

थाने से आरोपी के फरार होने की घटना को एसपी सागर कुमार ने गंभीर कर्तव्यहीनता और लापरवाही माना है। उन्होंने तत्काल प्रभाव से 12 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया और बहादुरगंज अंचल निरीक्षक को मामले की प्रारंभिक जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही सभी निलंबित पुलिसकर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

सवालों के घेरे में पुलिस की कार्यप्रणाली

इस घटना ने पुलिस सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जब एक आरोपी थाने की हाजत से फरार हो सकता है, तो इससे साफ है कि पुलिस की निगरानी में गंभीर खामी रही होगी।

पुलिस सूत्रों की मानें तो…

पुलिस के गुप्त सूत्रों का कहना है कि फरार आरोपी को लेकर थाने में तैनात पुलिसकर्मियों ने उचित सतर्कता नहीं बरती, जिसका फायदा उठाकर वह भाग निकला। हालांकि, अब फरार आरोपी की तलाश तेज़ कर दी गई है और चप्पे-चप्पे पर छापेमारी की जा रही है।

यह घटना न केवल पुलिस की लापरवाही को उजागर करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं। अब देखना यह होगा कि लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ क्या सख्त कार्रवाई होती है और फरार आरोपी कब तक पकड़ा जाता है।

  • ये भी पढ़े..

    पूर्वी चंपारण: वाटर पार्क परियोजना पर बढ़ा विवाद, जमीन बचाने सड़क पर उतरे किसान; सुधाकर सिंह ने सरकार को दी चेतावनी

    Share Add as a preferred…

    मेदांता अस्पताल पहुंचे अनंत सिंह, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव का जाना हाल, पेसमेकर इंप्लांट के बाद डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *