एडीजी जितेंद्र कुमार को डीजी कोटि में प्रोन्नति, 1 अगस्त से होगा प्रभाव

पटना, 29 जुलाई | बिहार पुलिस के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) एवं केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार को पुलिस महानिदेशक (डीजी) कोटि में प्रोन्नत किया गया है। गृह विभाग (आरक्षी शाखा) ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

प्रोन्नति एक अगस्त 2025 या प्रोन्नति कोटि में प्रभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी मानी जाएगी।

1993 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं जितेंद्र कुमार

जितेंद्र कुमार 1993 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं। वर्तमान में वे केंद्रीय चयन पर्षद के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। उनकी प्रशासनिक दक्षता और निष्पक्ष छवि के लिए उन्हें जाना जाता है।

बी-सैप डीजी अमरेंद्र अंबेदकर जा रहे हैं रिटायर

गौरतलब है कि बिहार सशस्त्र सैन्य पुलिस (बी-सैप) के वर्तमान डीजी अमरेंद्र कुमार अंबेदकर 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। ऐसे में यह प्रोन्नति संभवतः उनके स्थान पर नए डीजी की नियुक्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


 

  • ये भी पढ़े..

    राजद विधायक ओसामा शहाब को पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमीन विवाद मामले में मिली अग्रिम जमानत

    Share Add as a preferred…

    पटना में मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, चार स्कूल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *