भागलपुर के मायागंज अस्पताल में अब चेहरा पहचानकर लगेगी हाजिरी, लोकेशन बेस्ड सिस्टम लागू

भागलपुर | 29 जुलाई: जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (मायागंज) में अब सभी चिकित्सकों की हाजिरी चेहरे की पहचान (फेशियल रिकग्निशन) और लोकेशन बेस्ड सिस्टम के माध्यम से लगाई जाएगी। अधीक्षक डॉ. अविलेश कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल की कार्यसंस्कृति में सुधार और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए यह नई व्यवस्था लागू की गई है।

अब तक यह प्रणाली केवल प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के लिए ही थी, लेकिन अब इसके दायरे में सभी मेडिकल ऑफिसर, सीनियर रेजिडेंट, और जूनियर रेजिडेंट को भी शामिल किया गया है।

नई व्यवस्था के प्रमुख बिंदु:

  • सभी डॉक्टरों को अस्पताल परिसर में आकर चेहरा स्कैन कर उपस्थिति दर्ज करनी होगी
  • यह प्रक्रिया लोकेशन आधारित होगी, यानी अस्पताल में उपस्थित रहना अनिवार्य
  • समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लागू की गई है यह प्रणाली

इस पहल को चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


 

  • ये भी पढ़े..

    NIFT प्रवेश परीक्षा में भागलपुर के गौरव कुमार सिंह का शानदार प्रदर्शन, हासिल की ऑल इंडिया 577वीं रैंक

    Share Add as a preferred…

    “राबड़ी आवास पर घमासान: ‘हर हाल में बंगला खाली होगा’, सम्राट के ऐलान के बीच कोर्ट जाने की तैयारी में RJD?”

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *