तेजस्वी यादव का दावा: भाजपा ने मंगल पांडेय को बनाया मुख्यमंत्री चेहरा, सम्राट-विजय सिर्फ दिखावा

पटना, 29 जुलाई | बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अंदरखाने अपना मुख्यमंत्री चेहरा तय कर लिया है और वह कोई और नहीं, बल्कि स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय हैं।

तेजस्वी का कहना है कि भाजपा ने सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को सिर्फ दिखावे के लिए आगे रखा है, जबकि असल योजना मंगल पांडेय को मुख्यमंत्री बनाने की है। तेजस्वी ने इसे एनडीए की “लीक हुई योजना” बताते हुए कहा कि सम्राट और विजय सिर्फ भ्रम में हैं।

“भरोसेमंद सूत्रों से मिली जानकारी”

तेजस्वी यादव ने कहा, “मुझे विश्वसनीय सूत्रों से यह जानकारी मिली है कि भाजपा चुनाव के बाद मंगल पांडेय को मुख्यमंत्री बनाएगी।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि भाजपा अपने पुराने नेता सुशील कुमार मोदी के करीबी को आगे कर रही है।

सरकार पर लगाया आरोप

तेजस्वी ने सरकार पर हमला बोलते हुए ट्वीट किया:

“लूट, हत्या, अपराध और भ्रष्टाचार वाली सरकार का खात्मा तय है। बिहार की जनता ने मन बना लिया है। इस सरकार का जाना तय है।”
तेजस्वी ने कहा कि वर्तमान सरकार के पास कोई विजन नहीं है और राजद की योजनाओं की नकल मात्र कर रही है।


 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में विवाहिता के लापता होने का मामला, पति ने किरायेदार पर लगाया साथ ले जाने का आरोप

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में सरकारी बकाया वसूली को लेकर बड़ी कार्रवाई, 5.29 लाख रुपये के बकायेदार को दीवानी जेल भेजने का आदेश

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *