शेखपुरा में बच्चा चोरी के शक में युवती पर भीड़ का हमला, 112 पुलिस ने समय रहते बचाया

शेखपुरा: शेखपुरा नगर थाना क्षेत्र के कमासी गांव में अफरा-तफरी मच गई जब ग्रामीणों ने बच्चा चोरी के शक में एक 20 वर्षीय युवती को पकड़ लिया। भीड़ ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे मॉब लिंचिंग जैसी गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई।

घटना के अनुसार, गांव निवासी लालो महतो की डेढ़ वर्षीय नतिनी घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान युवती ने बच्ची को अपनी गोद में उठाया और वहां से निकलने लगी। बच्ची की रोने की आवाज सुनकर उसकी मां ने युवती को बच्ची ले जाते हुए देखा। घिरती देख युवती बच्ची को छोड़कर खेत की ओर भागी, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

स्थानीय पुलिस के अनुसार, मौके पर पहुंची डायल 112 टीम ने आक्रोशित भीड़ को शांत कर महिला को सुरक्षित थाने ले गई, जिससे बड़ी अनहोनी टली। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि युवती का गांव में आने का उद्देश्य क्या था और उसकी मंशा क्या थी।

आदर्श टाउन थानाध्यक्ष Dharmendra Kumar ने बताया कि प्रारंभिक जांच में महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रही है। पुलिस रिकॉर्ड में भी यह महिला पहले संदिग्ध अवस्था में पाई गई थी और उसके बाद परिजनों को सौंप दी गई थी।

पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून अपने हाथ में न लें। महिला की मेडिकल जांच और कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा किया जा रहा है ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके। फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन पुलिस सुरक्षा के लिहाज से निगरानी बनाए हुए है।

  • ये भी पढ़े..

    जमालपुर लोको शेड में डीएम वाटर प्लांट फिर हुआ चालू, एल्को इंजनों की विश्वसनीयता और अनुरक्षण क्षमता बढ़ेगी

    Share Add as a preferred…

    पूर्वी चंपारण में अवैध कारतूस बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 500 से ज्यादा कारतूस बरामद कर 4 आरोपियों को दबोचा

    Share Add as a preferred…