प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, फिर तालाब किनारे हुआ ऐसा कि चली गई जान

बिहार के Madhubani जिले से प्रेम प्रसंग से जुड़ी एक दर्दनाक घटना सामने आई है। हरलाखी थाना क्षेत्र के दुर्गापट्टी गांव में ग्रामीणों के डर से तालाब में कूदे एक प्रेमी जोड़े में युवक की डूबने से मौत हो गई, जबकि युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान उमगांव निवासी शिवम कुमार के रूप में हुई है, जो अपने माता-पिता का इकलौता बेटा बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 10 बजे शिवम अपनी प्रेमिका से मिलने गांव के एक बगीचे में पहुंचा था। दोनों तालाब किनारे बातचीत कर रहे थे, तभी कुछ ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ गई।

ग्रामीणों के मुताबिक, कुछ युवक दोनों को पकड़ने के लिए दौड़ पड़े। खुद को घिरता देख प्रेमी-प्रेमिका घबरा गए और तालाब में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने युवती को किसी तरह बाहर निकाल लिया, लेकिन आरोप है कि कुछ लोगों ने बांस-बल्ले दिखाकर शिवम को बाहर निकलने नहीं दिया। शिवम को तैरना नहीं आता था, जिसके कारण वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

करीब एक घंटे बाद घटना की जानकारी उमगांव के लोगों को मिली। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद शिवम को तालाब से बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में उसे उमगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टर मौजूद नहीं थे। इससे लोगों में भारी नाराजगी फैल गई।

आक्रोशित लोगों ने अस्पताल में हंगामा करते हुए स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाए। बाद में शिवम को बासोपट्टी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

घटना की सूचना मिलने पर हरलाखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

  • ये भी पढ़े..

    सावन से पहले महिलाओं का सम्मान: जिछो शिव मंदिर परिसर में हजारों महिलाओं के बीच साड़ी वितरण

    Share Add as a preferred…

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री बोले– मांगें बदलते रहे विपक्ष के नेता

    Share Add as a preferred…