माघी स्नान के लिए निकले परिवार की कार दो ट्रकों के बीच पिसी.. SSB जवान समेत 4 की दर्दनाक मौत, एक गंभीर; कोहरे में हुआ भीषण हादसा

बक्सर। बिहार के बक्सर जिले में रविवार सुबह दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। नया भोजपुर थाना क्षेत्र के चंदा गांव के पास घने कोहरे में एक कार दो ट्रकों के बीच फंसकर पूरी तरह चकनाचूर हो गई। इस हादसे में सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

शादी का न्योता देने और माघी स्नान के लिए जा रहे थे

पुलिस के अनुसार, कार सवार सभी लोग घर में हो रही शादी का निमंत्रण देने और माघी स्नान के लिए बक्सर के प्रसिद्ध रामरेखा घाट जा रहे थे। रास्ते में घने कोहरे के कारण चालक को आगे चल रहे ट्रक का अंदाजा नहीं हो सका और कार उससे जा टकराई।

पीछे से आए ट्रक ने कुचला, उड़े परखच्चे

कार ट्रक से टकराने के बाद सड़क पर ही खड़ी रह गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। दो ट्रकों के बीच फंसी कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

जेसीबी से निकाले गए शव

हादसे की सूचना मिलते ही नया भोजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी, जिससे शवों को बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन मंगानी पड़ी। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतकों की पहचान

मृतकों में शामिल हैं—

  • सुजीत कुमार पाण्डेय – SSB जवान, निवासी कृतसागर, कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र
  • ओमकार पाण्डेय – निवासी कृतसागर
  • गिरजा देवी – पत्नी अरुण तिवारी, निवासी नेनुआ, डुमरांव थाना क्षेत्र
  • मंजू देवी – पत्नी धर्मराज ओझा, निवासी भरखरा, ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र

एक घायल वाराणसी रेफर

हादसे में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है।

गांव में मातम

इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के गांवों में मातम पसरा हुआ है। शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं।


 

  • Related Posts

    ​बिहार में ‘बंपर’ बहाली का रिपोर्ट कार्ड: 6 साल में 9.84 लाख लोगों को मिला रोजगार, 1.5 लाख नई वैकेंसी पाइपलाइन में; सामान्य प्रशासन विभाग बना ‘ISO सर्टिफाइड’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    सारण में ज्वैलरी शॉप से 20 लाख की लूट: 5 बदमाशों ने गन प्वाइंट पर जेवर समेटे; एक बाहर फायरिंग करता रहा, 4 ने अंदर दुकान साफ कर दी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading