प्रेमी संग भागी विवाहिता, तीन महीने बाद उसी ने छोड़ा.. मोबाइल-पैसा लेकर चलती ट्रेन से धक्का देकर फेंका, थाने पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार

सुल्तानगंज। सोशल मीडिया से शुरू हुआ प्यार एक विवाहिता के लिए जिंदगी की सबसे बड़ी भूल साबित हुआ। प्रेमी के साथ घर छोड़कर भागी महिला को तीन महीने बाद उसी प्रेमी ने धोखा दे दिया। शनिवार को बदहवास हालत में महिला न्याय की गुहार लगाने थाने पहुंची।

शादीशुदा, एक बेटे की मां

पीड़िता सुल्तानगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसके परिजनों ने तीन साल पहले उसकी शादी उसकी पसंद से शाहकुंड निवासी युवक से कराई थी। दंपती को एक बेटा भी है।

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, फिर लुधियाना तक सफर

करीब छह महीने पहले महिला सोशल मीडिया के जरिए बांका के एक युवक के संपर्क में आई। बातचीत बढ़ी और दोनों में प्रेम-प्रसंग हो गया। कुछ ही दिनों बाद महिला घर छोड़कर प्रेमी के साथ लुधियाना चली गई।

घर लौटने का झांसा, फिर ट्रेन से धक्का

महिला ने पुलिस को बताया कि तीन महीने बाद प्रेमी ने कहा कि अब सब ठीक है और वह उसे घर वापस ले चलेगा। दोनों ट्रेन से सुल्तानगंज पहुंचे। स्टेशन पर उतरने के दौरान युवक ने महिला का मोबाइल, नकद रुपये और अन्य सामान छीन लिया और चलती गाड़ी से उसे धक्का देकर प्लेटफॉर्म पर छोड़कर फरार हो गया।

थाने पहुंची पीड़िता, परिजनों को बुलाया गया

घटना के बाद रोती-बिलखती महिला थाने पहुंची और पूरी आपबीती पुलिस को बताई। थाना पुलिस ने महिला के मायके वालों को सूचना देकर बुलाया है। मामले की जांच की जा रही है।


 

  • Related Posts

    लक्ष्मीपुर में ‘अपहरण’ का द एन्ड: बंगाल के व्यवसायी को स्कॉर्पियो से ले जा रहे थे अपराधी; पुलिस ने दबोचा, बेहोश करने वाली गोलियां मिलीं

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नालंदा की बेटियों के लिए खुशखबरी: बिंद में खुलेगा ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’; एथलेटिक्स, फुटबॉल और तीरंदाजी की मिलेगी फ्री ट्रेनिंग, हॉस्टल भी तैयार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading